नवरात्र में वजन बढ़ने की टेंशन से हो जाएं दूर...

नवरात्रि में लोग खुद को खाने-पीने से रोक नहीं पाते लेकिन इस समय यह भी टेंशन रहती है कि इससे कहीं वजन बढ़ ना जाए. आज हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे त्यौहार के सीजन में भी आपका वजन कंट्रोल में रहेगा.

Advertisement
नवरात्रि में ऐसे बचें वजन बढ़ने से नवरात्रि में ऐसे बचें वजन बढ़ने से

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाली है और लोग बहुत ही बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं. नवरात्रि हमारे देश मे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्यौहार नौ दिनों तक चलता है.  इस त्यौहार के दौरान लोग बहुत चाव से खाते-पीते हैं लेकिन कुछ लोगों को इस बात की भी टेंशन रहती है कि इससे उनका वजन ना बढ़ जाए.

Advertisement

त्यौहार के दौरान लोग खाने पर संयम नहीं रखते और इसका परिणाम यह होता है कि उनका वजन बढ़ जाता है. तो अगर आप खाते-पीते त्यौहार मनाना चाहते हैं और अपने को फिट भी रखना चाहते हैं तो ये टिप्स आजमाएं:

1. नवरात्रि में आपका वजन ना बढ़ जाए, इसके लिए आपको मानसिक रूप से पहले से तैयार रहना पड़ेगा. आप पहले ही ठान लें कि आप ज्यादा नहीं खाएंगे.

2. अगर आप पोषक आहार लेंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा.

3. नवरात्रि में वजन बढ़ने से रोकने के लिए खाने से पहले खूब पानी पी लें ताकि आप ज्यादा खाना ना खा पाएं.

4. इस समय मीठाई और तली हुई चीजें खाने से बचे.

5. इस समय सलाद, हरी सब्जियां खूब खाएं.

6. अगर आपने लंच में मीठा ज्यादा खा लिया है तो डिनर में कम खाने का प्रयास करें.

Advertisement

7. फेस्टिव सीजन में करना ना भूलें.

8. के लिए जाते रहें. नौ दिन सब कुछ छोड़ देना सही नहीं है.

9. इस समय खाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं. एक साथ ज्यादा खाने से बढ़ने की संभावना रहती है.

10. रिश्तेदारों के घर जाने पर अपने आप पर काबू रखें. ज्यादा खाने से बचे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement