खाने के बीच में पीते हैं पानी तो ये हो सकता है नुकसान

अगर आप खाने के बीच में पानी पीते हैं, तो अपनी इस आदत को बदल लें. क्योंकि यह आदत आपके पेट की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है...

Advertisement
Couple eating food Couple eating food

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

अगर आप भी खाने के बीच में पानी पीते हैं, तो यह आदत जितनी जल्दी हो सके, बदल दें. हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में इस आदत को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है.



खाने के बीच में पानी या सॉफ्ट ड्रिंक पीने की आदत पेट की सेहत पर भारी पड़ सकती है. यही नहीं यह आपके प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है. जानें कैसे....



इंसुलिन का स्तर बढ़ता है
खाने के बीच पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है. इससे हमारा पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है. यहां तक कि इससे खून ग्लूकोज के बढ़ने का खतरा भी रहता है.

बन सकता है मोटापे की वजह

खाने के बीच सॉफ्ट ड्रिंक्स और पानी पीने की आदत मोटापे की वजह बन सकती है. दरअसल, खाने के बीच में पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और इंसुलिन का स्तर भी बढ़ जाता है. इसकी वजह से शरीर में वसा का जमाव बढ़ जाता है, जिससे है. 



एसिडिटी होती है
खाने के बीच में पानी पीने से खाने की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. खाना पेट में ज्यादा देर तक रहने की वजह से एसिडिटी होने लगती है. पेट, छाती और गले जलन भी इसी वजह से होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement