Okra Coffee Benefits: क्या आपने कभी पी है भिंडी वाली कॉफी? गृहयुद्ध में हुआ था अविष्कार, फायदे जान होंगे हैरान!

क्या आपने कभी भिंडी से बनी कॉफी के बारे में सुना है? 'ओकरा कॉफी' न केवल कैफीन-फ्री है, बल्कि यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वजन घटाने में भी मददगार है. अमेरिकी इतिहास से जुड़ी यह अनोखी ड्रिंक आज एक सुपरफूड बन चुकी है, घर पर इसे बनाने का तरीका और फायदे यहां जानें.

Advertisement
'ओक्रा कॉफी' वेट लॉस में फायदेमंद होती है. (PHOTO:ITG) 'ओक्रा कॉफी' वेट लॉस में फायदेमंद होती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

Okra Coffee Benefits: चाय-कॉफी का नशा का भी लोगों को शराब के जैसा ही होता है, सुबह उठते ही लोगों को चाय और कॉफी चाहिए होती है, उसके बिना उनकी सुबह ही नहीं होती है. नॉर्मल कॉफी से लेकर फ्लेवर कॉफी तक मार्केट में बहुत सारी वैरायटी मिलती है, लेकिन क्या आपने आजतक कभी भिंडी की कॉफी ट्राई की है.

जब भी भिंडी की बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले भिंडी की सब्जी ही आती है, मगर भिंडी का सूप, मसाला करी, भिंडी फ्राई भी बनाई जाती है. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये हेल्दी ड्रिंक धीरे-धीरे लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है. खासतौर पर जो लोग कैफीन कम करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अनोखा ऑप्शन बन चुकी है.

Advertisement

क्या है भिंडी वाली कॉफी?

भिंडी वाली कॉफी असल में कॉफी बीन्स से नहीं, बल्कि सूखी और भुनी हुई भिंडी से बनाई जाती है. इसे 'ओक्रा कॉफी' भी कहा जाता है. इसमें कैफीन नहीं होती, लेकिन इसका टेस्ट हल्का-सा कॉफी जैसा महसूस होता है.

कैसे हुई ओक्रा कॉफी की उत्पत्ति?

अमेरिकी गृहयुद्ध (1861-1865) के दौरान जब यूनियन ने समुद्री घेराबंदी कर दी, तो दक्षिण के राज्यों में कॉफी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. कॉफी की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों के कारण लोगों ने भिंडी के बीजों को ऑप्शन बनाया.

साल 1861 के 'चार्ल्सटन मर्करी' जैसे न्यूज पेपर ने बताया था कि इसका स्वाद और खुशबू असली कॉफी से काफी मिलती-जुलती थी. केवल भिंडी ही नहीं, लोग शकरकंद, भुने हुए मक्के, कासनी और राई का भी इस्तेमाल कॉफी बनाने के लिए करते थे. 

Advertisement

कैसे बनाते हैं भिंडी वाली कॉफी?

भिंडी की कॉफी बनाना बहुत आसान है, इसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और यह सेहत पर भी अच्छा असर डालती हैं.

स्टेप बाय स्टेप बनाएं ओक्रा कॉफी

  • सबसे पहले ताजी भिंडी लें और उसे अच्छे से धोकर पतले टुकड़ों में काट लें.
  • अब इन टुकड़ों को धूप में या ओवन में पूरी तरह सुखा लें.
  • सूखने के बाद भिंडी को हल्का ब्राउन होने तक भून लें, फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें.
  • एक कप पानी उबालें और उसमें 1 चम्मच भिंडी पाउडर डालें.
  • 2 से 3 मिनट उबालने के बाद छान लें. चाहें तो इसमें दूध और शहद मिला सकते हैं.

भिंडी वाली कॉफी पीने के फायदे

शुगर कंट्रोल में मददगार

भिंडी में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

गट हेल्थ के लिए बेस्ट

ओक्रा कॉफी डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाती है और इसलिए यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकती है.

वजन घटाने में आएगा काम

ओक्रा सीड्स में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है, इसलिए इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है.

Advertisement

दिल के लिए अच्छी

भिंडी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. इसलिए ओक्रा कॉफी दिल की बीमारी के मरीजों के लिए सही ऑप्शन हो सकती है.

कैफीन-फ्री ऑप्शन

सबसे जरूरी बात यह है कि ओक्रा कॉफी कैफीन फ्री होती है और जो लोग ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहते हैं, तो यह उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

क्या सच में कॉफी जैसा स्वाद आता है?

भिंडी कॉफी का टेस्ट बिल्कुल कॉफी जैसा तो नहीं होता, लेकिन इसमें हल्का नट्टी और स्मोकी फ्लेवर होता है, जो कुछ हद तक आपको कॉफी जैसा ही फील देता है. इसलिए लोगों के बीच इसकी डिमांड पिछले कुछ समय से काफी बढ़ रही है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

जिन लोगों को भिंडी से एलर्जी होती है, उनको ओक्रा सीड्स की कॉफी नहीं पीनी चाहिए.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement