Advertisement

फैशन

45 साल की मां, 25 की बेटी... श्वेता तिवारी ने ऑलिव ग्रीन रफल स्कर्ट में ढाया कहर! PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले 20 सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बनी हुई हैं. 'प्रेरणा' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता को फिल्मों में भी देखा जा चुका है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

  • 2/8

45 की उम्र में बेमिसाल फिटनेस 45 साल की उम्र में भी श्वेता ने खुद को इतना फिट रखा है कि उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. वह अपनी डाइट और सख्त वर्कआउट रूटीन को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. यही कारण है कि 2 बच्चों (पलक 25 साल, रेयांश 9 साल) की मां होने के बावजूद वह आज की जनरेशन के लिए एक बड़ी फिटनेस और स्टाइल आइकन मानी जाती हैं.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

  • 3/8

हाल ही में श्वेता ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह काफी फिट और स्टाइलिश मॉम लग रही हैं. इस फोटो में उन्होंने ग्रीन को-ऑर्ड ड्रेस पहना है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

Advertisement
  • 4/8

श्वेता ने इस फोटोशूट के लिए ऑलिव ग्रीन रंग का को-ऑर्ड सेट कैरी किया है. उनका यह आउटफिट फॉर्मल और कैजुअल के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाता है जो किसी भी इवेंट के लिए बेहतरीन ऑफशंस हो सकता है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

  • 5/8

श्वेता की मल्टी-लेयर्ड रफल स्कर्ट है जिसमें कई स्टेप्स और फ्रिल्स दिए गए हैं जो चलते समय काफी अच्छे लगते हैं. रफल्स की वजह से इस सिंपल से आउटफिट में एक हैवी और डिजाइनर टच जुड़ गया है जो काफी ट्रेंडी लग रहा है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

  • 6/8

घेरदार स्कर्ट के साथ श्वेता ने हाफ-स्लीव राउंड नेक फिटेड बॉडीकॉन टॉप कैरी किया है. स्कर्ट में वॉल्यूम अधिक होने के कारण ऊपर फिटेड टॉप पहनना एक स्मार्ट फैशन चॉइस है. यह उनके टोंड बॉडी स्ट्रक्चर को बखूबी हाइलाइट कर रहा है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

Advertisement
  • 7/8

श्वेता ने ग्रीन ड्रेस के साथ चेरी रेड कलर की पॉइंटेड पंप हील्स कैरी की हैं. यह लाल रंग पूरे लुक को ब्रेक करता है और एक अट्रैक्टिव कंट्रास्ट पैदा करता है जिससे उनकी हाइट और पर्सनैलिटी और भी निखर कर आती है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

  • 8/8

मिनिमल मेकअप और वेवी हेयर मेकअप के लिए उन्होंने नेचुरल ग्लोइंग बेस चुना है. न्यूड ब्राउन लिपस्टिक और काजल के साथ उनका लुक पूरा हुआ है. बालों को उन्होंने साइड-पार्टेड वेवी स्टाइल में खुला रखा है. उनके लंबे और घने बालों के सॉफ्ट कर्ल्स उनके चेहरे के फीचर्स को सॉफ्ट और अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं.

एक्सेसरीज में श्वेता ने कानों में छोटे टॉप्स और हाथ में एक गोल्डन-ब्लैक स्ट्रैप वाली स्मार्टवॉच पहनी है जिससे उनका लुक मॉडर्न और क्लासी लग रहा है.

(Photo: Instagram/shwetatiwari)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement