Advertisement

फैशन

सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू ने जीता दिल, पिंक सूट में सारा की 'भाभी' का दिखा सादगी भरा लुक

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST
  • 1/7

ArjunTendulkar Saaniya's wedding: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई पिछले साल हुई थी और जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी अगले महीने हो सकती है. शादी में सचिन ने कई वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को न्योता दिया है. इस शादी के लिए हाल में सचिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे. उनके साथ बेटे अर्जुन, होने वाली बहू सानिया, पत्नी अंजलि, बेटी सारा और परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद थे.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)

 

  • 2/7

तेंदुलकर फैमिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने पहुंची जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इस दौरान सभी पारंपरिक ड्रेस में नजर आए.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)

  • 3/7

सचिन और अंजलि का ग्रेसफुल लुक

सचिन तेंदुलकर ने डार्क ब्लू रंग का बंदगला कुर्ता और क्रीम पजामा पहना था जिस पर बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी. पत्नी अंजलि तेंदुलकर पेस्टल ऑलिव और पिंक शेड के एथनिक सूट में नजर आईं. दोनों का यह सिंपल लेकिन रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)
 

Advertisement
  • 4/7

सारा तेंदुलकर ने पहना पिस्ता रंग का सूट

सारा ने पेस्टल ग्रीन शेड का अनारकली स्टाइल या ए-लाइन कुर्ता पहना है, जो काफी क्लासी और आरामदायक दिख रहा है. कुर्ते पर सफेद धागे से चिकनकारी या जालीदार वर्क किया गया है. नेकलाइन और बॉर्डर पर चौड़ी लेस वाली डिटेलिंग है जो इसे अच्छा लुक दे रही है.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)

 

  • 5/7

होने वाली बहू का खूबसूरत अंदाज

तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू सानिया चंदोक भी सारा के साथ ट्यूनिंग करती दिखीं. उन्होंने भी पिंक कलर का शरारा सूट पहना था जिस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क था. सानिया के मुस्कुराते चेहरे ने सबका ध्यान खींचा.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)

  • 6/7

अर्जुन तेंदुलकर का क्लासी स्टाइल

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही ऑफ-व्हाइट (क्रीम) रंग का हैवी वर्क वाला कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पजामा पहना था. लंबी कद-काठी वाले अर्जुन इस एथनिक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे.

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)

 

Advertisement
  • 7/7

ट्रेडिशनल फैमिली

तेंदुलकर फैमिली के अन्य करीबी लोग भी पारंपरिक ड्रेस में नजर आए. फोटो में एक सदस्य ने सफेद कुर्ता-पजामा और नेवी ब्लू नेहरू जैकेट पहनी थी जबकि दूसरे मेंबर बेज नेहरू जैकेट और ब्राउन ट्राउजर में दिखे. 

(Photo: Instagram/SachinTendulkar)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement