Advertisement

फैशन

'मेरा भोला है भंडारी...' के सिंगर बनेंगे पापा, पत्नी ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिए रोमांटिक पोज

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST
  • 1/9

‘मेरा भोला है भंडारी’ और शिव भक्ति के भजनों से घर-घर में पहचान बनाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी ने 20 अक्टूबर 2023 में कोमल सकलानी से शादी रचाई थी. शादी के तीन साल बाद सिंगर के घर खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है. हंसराज और उनकी पत्नी कोमल सकलानी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

  • 2/9

इन दिनों कपल अपनी जिंदगी के इस बेहद खास दौर को खुलकर एंजॉय कर रहा है. पिछले दिनों कपल का बेबी शॉवर हुआ था, जिसे 'नंदोत्सव' नाम दिया गया था. दोनों के बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थीं. अब हाल ही में दोनों के मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है, जिनमें प्रेग्नेंट कोमल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो वहीं हंसराज भी उनके साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखे.

  • 3/9

मैटरनिटी फोटोशूट में कोमल सकलानी का लुक बेहद एलिगेंट और खूबसूरत नजर आ रहा है. उन्होंने ऑफ-शोल्डर स्टाइल का खूबसूरत वाइट मैटरनिटी गाउन पहना है. गाउन के नीचे की लेयर्ड रफल फ्लेयर है, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रही है. कोमल ने दोनों हाथों से अपने बेबी बंप को थामकर कैमरे के सामने पोज दिया.

Advertisement
  • 4/9

हंसराज की पत्नी ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के इस वाइट ड्रीमी लुक को उन्होंने पर्ल नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है. सिंपल मेकअप और खुले बालों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. पूरे फोटोशूट में उनका लुक काफी सॉफ्ट और रॉयल दिखाई दे रहा है.

  • 5/9

वहीं हंसराज रघुवंशी ने भी फोटोशूट के लिए क्लासिक लुक चुना. उन्होंने वाइट फॉर्मल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है. अपने लंबे ड्रेडलॉक्स वाले बालों को उन्होंने जूड़ा में बांधा है. चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए हंसराज अपनी पत्नी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. कपल का मैचिंग वाइट लुक तस्वीरों को और भी खास बना रहा है. दोनों का सादगी भरा अंदाज इस मैटरनिटी फोटोशूट में खूब पसंद किया जा रहा है.

  • 6/9

हंसराज रघुवंशी और कोमल सकलानी की गोद भराई का इवेंट भी बहुत खूबसूरत और ट्रेडिशनल अंदाज में हुआ था. इस खास मौके के लिए राधा-कृष्ण थीम चुनी गई थी. पूरे वेन्यू को फूलों और मोर पंखों से सजाया गया था.

Advertisement
  • 7/9

होने वाली मां कोमल ने अपने गोद भराई के लिए बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक चुना था. उन्होंने मस्टर्ड येलो कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर रंग-बिरंगे फूलों की कढ़ाई और मोर पंखों का खूबसूरत काम किया गया था.कोमल ने साड़ी के साथ गहरे मैरून रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था. पीले और मैरून का कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी रॉयल और एलिगेंट बना रहा था.

  • 8/9

गोद भराई के खास मौके पर हंसराज रघुवंशी भी थीम के हिसाब से ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. उन्होंने भी पत्नी कोमल की तरह मस्टर्ड येलो कल की शर्ट पहनी थी, जिसके कॉलर और कंधों पर मैरून कलर की डिटेलिंग थी.

शर्ट पर मोर पंख और ट्रेडिशनल डिजाइन की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. उन्होंने पीली शर्ट को मैरून रंग के ढीले-ढाले ट्राउजर के साथ पेयर किया था. अपने सिग्नेचर ड्रेडलॉक्स को उन्होंने जूड़े में बांधा हुआ था.

  • 9/9

मेहमानों के स्वागत के लिए एंट्री गेट को फूलों और मोर पंखों से बने एक खूबसूरत मेहराब से सजाया गया था. इस पर डांडिया स्टिक्स और छोटी-छोटी घंटियां भी लगाई गई थीं, जो पूरे माहौल को फेस्टिव लुक दे रही थीं. मेहराब के दोनों तरफ लड्डू गोपाल की बड़ी तस्वीरें लगाई गई थीं. इन तस्वीरों पर 'हरे कृष्ण' मंत्र भी लिखा हुआ था. वहीं, हल्की रोशनी और मोमबत्तियों की सजावट ने पूरे वेन्यू को और भी खूबसूरत बना दिया.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement