सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 5 राज्यों के हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश भेजी

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अगुआई में तीन वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसफ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस सोनिया गोखानी को गुजरात हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट (File Photo) सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

संजय शर्मा / कनु सारदा

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार का नाम सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने के नाम की सिफारिश की जा चुकी है. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों हाईकोर्ट सहित कलकत्ता, छत्तीसगढ़ और मणिपुर हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश भेजी है. इन हाईकोर्ट में मौजूदा चीफ जस्टिस निकट भविष्य में या तो रिटायर होने वाले हैं या फिर कुछ को सुप्रीम कोर्ट भेजने की सिफारिश की जा चुकी है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अगुआई में तीन वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसफ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस सोनिया गोखानी को गुजरात हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. जस्टिस गोखानी 25 फरवरी को रिटायर होंगी.

इन दोनों के अलावा मणिपुर और कलकत्ता हाईकोर्ट में भी चीफ जस्टिस के पद निकट भविष्य में रिक्त होने वाले हैं. वहां के लिए भी अभी ही सिफारिश कर दी गई है, ताकि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की बजाय समय रहते स्थायी मुख्य न्यायाधीश ही कार्यरत रहें. कलकत्ता हाईकोर्ट में वहीं वरिष्ठतम जज के तौर पर कार्यरत जस्टिस टीएस शिवज्ञानम को ही मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफरिश की गई है.

कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव 30 मार्च को रिटायर होने जा रहे हैं. इसी तरह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी भी मार्च में रिटायर हो रहे हैं, लिहाजा इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस रमेश सिंह को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस  धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »