दिल्ली दंगा के आरोपी उमर खालिद की जमानत के विरोध में पुलिस की दलीलें पूरी, अब 9 सितंबर को दूसरा पक्ष करेगा बहस 

जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद सितंबर 2020 से जेल में बंद हैं फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. उमर खालिद पर दिल्ली दंगों के चलते गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है. 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली के दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों की साजिश के लिए उमर खालिद के अलावा कार्यकर्ता खालिद सैफी, जेएनयू के छात्र नताशा नरवाल और देवांगना कलिता, जामिया समन्वय समिति के सदस्य सफूरा जरगर, आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

Advertisement
उमर खालिद की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई (फाइल फोटो) उमर खालिद की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी और जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद की जमानत का विरोध किया.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि निचली अदालत ने सभी तथ्यों को परीक्षण करने के बाद ही उमर को जमानत देने से इनकार कर दिया था. ऐसे में हाईकोर्ट भी उमर खालिद की जमानत अर्जी  पर विचार न करे. जमानत याचिका के विरोध में दिल्ली पुलिस की दलीलें पूरी हो गईं. अब  इस मामले में उमर खालिद के वकील 9 सितंबर को अपना जवाब पेश करेंगे. 

Advertisement

पूरी दिल्ली जाम करना चाहते थे उमर खालिद

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अपनी दलील में कहा कि उमर खालिद पूरी दिल्ली को जाम करना चाहते थे. दिल्ली पुलिस ने JCC व्हाट्सऐप ग्रुप की चैट का जिक्र किया. इस चैट में कहा गया था- 'कह दो कि हम जामिया से हैं, दिल्ली का चक्का जाम करेंगे.' 

CAA-NRC को खतरनाक कानून बताया

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि चैट में कह गया है कि CAA-NRC को बहुत खतरनाक कानून है, खासतौर से मुसलमानों के लिए. दिल्ली पुलिस ने चश्मदीद के बयान का जिक्र करते कहा कि खालिद ने अपनी स्पीच में कहा था कि आपके इलाके में बंगाल के लोग ज्यादा हैं. उनको CAA-NRC के बारे में बताते रहो. अगर कोई कानूनी सलाहकार चहिए तो हम देंगे.

दिल्ली पुलिस ने 23 फरवरी की चैट का जिक्र करते हुए कहा कि अब्दुल अजीज ने कहा बस से शाहीनबाग जा रहे है, जिसमें 90% महिलाएं हैं. ज्यादातर बस जहांगीरपुरी से शाहीनबाग भेजी गई थीं. कुल 6 बसें आई थीं. दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद ने दादी-नानी के प्रदर्शन में भाषण का जिक्र करते हुए कहा था कि आज हमारा शाहीनबाग पूरे देश में जाना जाता है.

Advertisement

ट्रंप की भारत यात्रा के वक्त कुछ करने की थी योजना

पुलिस ने उस भाषण का भी जिक्र किया जहां कहा गया कि हम वादा करते है जब 24 को डोनॉल्ड ट्रंप आयेगा, तब हम बताएंगे कि हिंदुस्तानी सरकार और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री देश को बांटने का काम करते हैं, जब देश को बांटने का काम किया जाएगा हिंदुस्तान की जनता उसे जोड़ने के लिए खड़ी रहेगी. अभी के लिए इस मामले में दिल्ली पुलिस 16 चश्मदीदों के बयान कोर्ट के सामने पेश करने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »