बिना शादी के मां बनी फैक्ट्री वर्कर...ड्यूटी पर बाथरूम में गई और नवजात को दे दी मौत

बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित फॉक्सकॉन यूनिट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला कर्मचारी पर नवजात की हत्या का आरोप है. मामले का खुलासा तब हुआ जब शौचालय में बच्चे का शव मिला. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Advertisement
बिना शादी के मां बनी फैक्ट्री वर्कर ने ले ली नवजात की जान (Photo: itg) बिना शादी के मां बनी फैक्ट्री वर्कर ने ले ली नवजात की जान (Photo: itg)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित देवनहल्ली औद्योगिक क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के भीतर महिला शौचालय से नवजात का शव मिलने के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई. यह मामला सामने आते ही कर्मचारियों के बीच चर्चा और दहशत का माहौल बन गया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फॉक्सकॉन की देवनहल्ली यूनिट की है, जहां लगभग कर्मचारी कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग A41 के महिला शौचालय में एक कर्मचारी को नवजात का शव मिला. इसके बाद तुरंत प्रबंधन को सूचना दी गई, जिसने बिना देरी किए पुलिस को बुलाया.

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और प्रारंभिक पड़ताल में एक महिला कर्मचारी पर शक गहराया. आरोपी की पहचान रेनुका के रूप में की गई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. उसकी तबीयत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला अविवाहित थी और सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया हो सकता है. हालांकि, इस पूरे मामले में अभी कई पहलुओं की जांच बाकी है और पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है.वह अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू नहीं की है, पूछताछ शुरू होने पर उन्हें पता चलेगा कि उसकी हालत कैसी थी और क्या उसने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया था. 

Advertisement

इस संबंध में कंपनी के एक इंजीनियर कांताराजू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है.

करीब 25 हजार कर्मचारियों वाले इस विशाल औद्योगिक परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय वहां और कौन-कौन मौजूद था और क्या किसी को पहले से इसकी भनक थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement