कर्नाटक: IAS ज्ञानेंद्र कुमार लापता, KPSC पर ED रेड के बाद गए थे दिल्ली

आईएएस (IAS) अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के अचानक लापता होने से चिंता बढ़ गई है. शुक्रवार (22 अगस्त 2026) को दिल्ली जाने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है, जबकि परिवार ने अभी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Advertisement
IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार. (Photo: ITG) IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार. (Photo: ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

कर्नाटक के आईएएस (IAS) अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (22 अगस्त 2026) को उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद परिजनों और परिचितों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है. पुलिस के अनुसार ज्ञानेंद्र कुमार दिल्ली गए थे, लेकिन फोन बंद होने के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनके परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद अधिकारी के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और उनके दिल्ली जाने से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

ज्ञानेंद्र कुमार का कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) से भी जुड़ाव रहा है. यही वजह है कि उनके अचानक संपर्क से बाहर होने की घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. खास तौर पर यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने KPSC से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी.

ज्ञानेंद्र कुमार का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने अब तक IAS अधिकारी के दिल्ली जाने, मोबाइल फोन बंद होने या उनके लापता होने का ED की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं पाया है. जांच एजेंसियों की ओर से भी ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे दोनों घटनाओं के बीच सीधा संबंध स्थापित हो.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ज्ञानेंद्र कुमार की लोकेशन और उनके संपर्क से बाहर होने की वजह का पता लगाने में जुटी है. उनके परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और स्पष्ट हो सकता है. अधिकारी के अचानक लापता होने की घटना ने प्रशासनिक हलकों में भी चिंता बढ़ा दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »