बेंगलुरु के तीन इंजीनियरों की डूबने से मौत, बीच गए थे घूमने

कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर रविवार को समुद्र की तेज लहरों में बहने से बेंगलुरु की कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. ये सभी 16 सदस्यीय टीम के साथ घूमने गए थे. हादसे के समय पांच कर्मचारी समुद्र में उतरे थे, जिनमें से दो को लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया.

Advertisement
कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर तेज लहरों में बहने से बेंगलुरु की कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत.(Photo-ITG) कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर तेज लहरों में बहने से बेंगलुरु की कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत.(Photo-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

कर्नाटक के गोकर्ण में रविवार को समुद्र किनारे घूमने गए बेंगलुरु की एक कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत हो गई. तीनों समुद्र में उठी तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए थे. हादसे के बाद बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका. बाद में तीनों के शव बरामद कर लिए गए.

मृतकों की पहचान 22 साल की शोभा दास देवेंद्रनाथ, मोहम्मद अकरम इस्माइल अहमद और 24 साल के विश्वा AK के रूप में हुई है. शोभा झारखंड की रहने वाली थीं. तीनों बेंगलुरु की कंपनी अलोरिका इकोपेस में काम करते थे. कंपनी का ऑफिस बेलंदूर में है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 16 कर्मचारियों की टीम शनिवार शाम गोकर्ण पहुंची थी. सभी एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, जो समुद्र तट के पास है. रविवार को टीम के पांच कर्मचारी डुब्बनशशि बीच पर समुद्र में उतरे थे. इसी दौरान अचानक तेज लहरें आईं और पांचों को किनारे से दूर बहाकर ले गईं. वे पानी में खुद को संभालने की कोशिश करने लगे.

 दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया. इसमें लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरे भी शामिल हुए. उनकी मदद से पांच में से दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उनकी पहचान निशांत डीवी और मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए गोकर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Advertisement

वहीं, शोभा, अकरम और विश्वा को बचाया नहीं जा सका. काफी कोशिशों के बाद तीनों के शव बरामद किए गए. हादसे के बाद गोकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »