कर्नाटक में तिरंगे के साथ सरकारी इमारतों पर फहरेगा कन्नड़ ध्वज! CM डीके शिवकुमार का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि सरकार कन्नड़ ध्वज को आधिकारिक राज्य ध्वज का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. इसके तहत सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कन्नड़ ध्वज को फहराने का कानूनी अधिकार दिया जाएगा. इस प्रस्ताव पर विधानमंडल के आगामी सत्र में चर्चा होगी.

Advertisement
राज्य सरकार शीतकालीन सत्र में कन्नड़ ध्वज को राज्य ध्वज का दर्जा दिलाने पर चर्चा करेगी. (File Photo: ITG) राज्य सरकार शीतकालीन सत्र में कन्नड़ ध्वज को राज्य ध्वज का दर्जा दिलाने पर चर्चा करेगी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार कन्नड़ ध्वज को राज्य ध्वज का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया है कि सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कन्नड़ ध्वज को फहराने का कानूनी अधिकार देने के लिए सरकार एक नया कानूनी ढांचा लागू करेगी.

71वें कर्नाटक राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले पर बेलगावी के सुवर्णा शोध में 30 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी.

Advertisement

शिवकुमार ने कहा, 'अभी आपने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा. उस राष्ट्रीय ध्वज के ठीक बगल में मैंने कन्नड़ ध्वज भी फहराया है. सरकार ने इस कन्नड़ ध्वज को आधिकारिक राज्य ध्वज का दर्जा देने पर पहले ही चर्चा की है. इससे पहले भी हमने कैबिनेट में फैसला लिया था और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तब हमें इसकी मान्यता नहीं मिली थी.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस मुद्दे को चर्चा के लिए लाऊंगा, कैबिनेट में फैसला लूंगा और एक कानूनी ढांचा तैयार करूंगा. मेरी सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर उस भवन पर जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां इस कन्नड़ ध्वज को भी साथ में फहराया जाए.'

कन्नड़ अस्मिता का प्रतीक है ध्वज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य का अपना एक राज्य गान है, उसी तरह सरकार कन्नड़ लोगों के स्वाभिमान का प्रतिनिधित्व करने वाला एक आधिकारिक राज्य ध्वज भी चाहती है. उन्होंने कहा, 'भारत माता की बेटी, हमारी कन्नड़ माता को समर्पित एक राज्य गान की तरह ही हमारी ये आकांक्षा है कि कन्नड़ लोगों के स्वाभिमान को दिखाने वाला एक आधिकारिक राज्य ध्वज भी हो. ये पीला और लाल झंडा पहले से ही कन्नड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक बन चुका है. इसे आधिकारिक दर्जा मिलने से भारत के संघीय ढांचे के भीतर कर्नाटक की पहचान और मजबूत होगी.

Advertisement

बता दें कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मार्च 2018 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक अलग राज्य ध्वज का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था. उस प्रस्तावित झंडे में पीले, सफेद और लाल रंग की पट्टियां थीं, जिसके बीच में राज्य का प्रतीक 'गंडबेरुंड' (दो सिर वाला पौराणिक पक्षी) बना हुआ था.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक MLC चुनाव में NDA की जीत, BJP ने DK शिवकुमार पर कसा तंज

वहीं, अनधिकृत पीला और लाल ध्वज को 1960 के दशक में कन्नड़ कार्यकर्ता 'वीर सेनानी' मा राममूर्ति ने डिजाइन किया था, जिसे हर साल 1 नवंबर को पूरे राज्य में फहराया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »