27 साल का टैंकर ड्राइवर, 20 साल की लिव-इन पार्टनर... फिर झगड़े में खौफनाक मोड़ पर पहुंची बेंगलुरु की लवस्टोरी

इंस्टाग्राम से शुरू हुई ये लव स्टोरी बेंगलुरु की है. 20 साल की अनुशा और 27 साल के शरत की मुलाकात सोशल मीडिया पर होने के बाद बातचीत आगे बढ़ी, प्यार हुआ और फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. लेकिन करीब छह महीने बाद यह रिश्ता खतरनाक मोड़ तक पहुंच गया. युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी.

Advertisement
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात. (File Photo: ITG/Sagay) इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात. (File Photo: ITG/Sagay)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

यहां एक युवक ने 20 साल की लिव-इन पार्टनर का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने 27 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. दोनों छह महीनों से मल्लेश्वरम इलाके में एक किराए के घर में साथ रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद शरथ ने अनुषा का गला घोंट दिया. वह शहर में पानी के टैंकर का ड्राइवर था.

Advertisement

दरअसल, 20 साल की अनुषा की मुलाकात इंस्टाग्राम पर 27 साल के शरथ से हुई थी. दोनों हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे. शरथ पानी के टैंकर का ड्राइवर था. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिलेशन लव स्टोरी में बदल गया. इसके बाद दोनों बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में किराए के मकान में पिछले करीब छह महीने से साथ रह रहे थे.

जांच में सामने आया कि शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि इसी दौरान शरथ ने अनुशा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही रहा, लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी.

यह भी पढ़ें: पति से चल रहा तलाक का केस, लिव इन पार्टनर से महिला ने मांगा हर्जाना, कोर्ट से डिमांड हुई खारिज, जानिए क्यों

Advertisement

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा दो दिन बाद हुआ. सोमवार को शरथ ने अपने वकील को पूरी घटना के बारे में बताया. वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सेशाद्रिपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान से अनुशा का शव बरामद किया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शरत को गिरफ्तार कर लिया. वह बेंगलुरु में पानी के टैंकर का चालक (वॉटर टैंकर ड्राइवर) के रूप में काम करता था.

पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या के पीछे की सटीक वजह सामने नहीं हो सकी है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था. पुलिस दोनों के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »