मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

बेंगलुरु में मोबाइल छिनैती की कोशिश के बाद भाग रहे एक आरोपी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में है. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है.

Advertisement
बेंगलुरु में मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत. (Photo: Screen grab) बेंगलुरु में मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत. (Photo: Screen grab)

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

बेंगलुरु में मोबाइल छिनैती के बाद भाग रहे एक आरोपी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. कब्बनपेट इलाके में दो युवकों ने राहगीर का फोन छीना था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया. भागने के दौरान एक आरोपी कुछ दूरी पर गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई. जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

यह पूरी घटना कब्बनपेट के 14वें क्रॉस पर हुई. दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और सड़क पर चल रहे एक शख्स के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे. पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया, जिसे सुनकर वहां पास में काम कर रहे एक मजदूर ने सूझबूझ दिखाई. उसने बदमाशों को रोकने के लिए उनकी चलती बाइक पर एक बोरी फेंक दी. बोरी लगते ही बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे बदमाश गिरते-गिरते बचे.

हड़बड़ाहट में छूटा फोन, आगे जाकर थम गईं सांसें

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने लूटा हुआ मोबाइल वहीं छोड़ दिया और बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे. पुलिस के मुताबिक, भाग रहे संदिग्धों में से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है, जिसे पहले से ही दिल की बीमारी थी. पुलिस का अनुमान है कि पकड़े जाने के डर और भागने की हड़बड़ाहट की वजह से जुनैद को अचानक तेज हार्ट अटैक आया. वह कुछ ही दूरी पर मौजूद एक फुटपाथ पर बेहोश होकर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जुनैद के साथ मौजूद दूसरे आरोपी अरबाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिसमें यह पूरी वारदात और उसके बाद की भागदौड़ साफ दिखाई दे रही है. फिलहाल हलासूरु गेट थाना पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »