पत्नी ने पूछा- मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या? पति ने दिया ये मजेदार जवाब

Desi Jokes in Hindi: रोज कुछ मिनट हंसने और मजेदार जोक्स पढ़ने की आदत आपको तनाव से राहत देने में मदद कर सकती है. इससे मन हल्का रहता है और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार हिंदी चुटकुले.

Advertisement
जोक्स जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

> पत्नी - मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या?
पति - पता नहीं... मेरा तो पृथ्वी पर भी संभव नहीं है.

 

> शालू- कल तुम किटी पार्टी में नहीं आईं?
सोनी- यार कल मेरी BMW नहीं आई थी.
शालू- BMW? वाह, तेरे पास इतनी महंगी गाड़ी है.
सोनी- नहीं रे... Bartan Majne Wali (बर्तन मांजने वाली).

 

> पोता- दादी आप कहां-कहां घूमी हैं...
दादी- पूरा हिंदुस्तान
पोता- तो अब कहां घूमेंगी...
छोटा पोता- अब कब्रिस्तान...
दे थप्पड़....दे थप्पड़....दे थप्पड़...

Advertisement

 

यह भी पढ़ें: बॉस ने पूछा छुट्टी क्यों चाहिए? मोलू का जवाब सुनकर मजा आ जाएगा... पढ़ें मजेदार जोक्स

 

> पत्नी- आपने कुछ सुना.
पति- क्या?
जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था !

 

> एक बच्चा परीक्षा में फेल हो गया.
बच्चे को समझाने के लिए पिता- कोई बात नहीं, तू शेर का बेटा है..
बच्चा- टीचर भी यही कहती हैं.
पिता- क्या कहती हैं तुम्हारी टीचर?
बच्चा- यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है.
पिता बेहोश!!!

 

> टीचर- कल क्यों नहीं आया?
मिंटू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
मिंटू- Valentine Day पे गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होके भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
मिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »