Viral Jokes: पत्नी ने अचानक चेक किया पति का मोबाइल...घूरते हुए पूछा ये सवाल

Viral Jokes in Hindi: तनाव मुक्त जिंदगी जीने के लिए, सेहतमंद रहने के लिए दिल खोल के हंसना बहुत जरूरी है. ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम लाए हैं मजेदार जोक्स.

Advertisement
Viral Jokes and Chutkule in Hindi Viral Jokes and Chutkule in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

Viral Jokes in Hindi: हेल्दी रहने के लिए हमेशा हंसते खिलखिलाते रहना जरूरी है. हंसने के लिए चुटकुले अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स.

1) बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया और उसकी तरफ घूरते हुए पूछा-
ये छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं...?

2) दांत का डॉक्टर: आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है.
राजू: हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर: बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू: 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा...

Advertisement

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली-
भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे
पति - मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही निकला था...

4) पत्नी: आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो...
हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं.
पति: अब क्या चोरी हो गया...?
पत्नी: वही तौलिया जो हम मनाली से लाए थे...

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement