Viral Jokes: दवा लेकर आई पत्नी ने बीमार पति को कूट डाला, कारण जानकर खिलखिला उठेंगे आप

Viral Jokes in Hindi: हमेशा खुश रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आप टेंशन फ्री भी रहते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कई मजेदार चुटकुले.

Advertisement
Viral and Funny Jokes in Hindi Viral and Funny Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2021,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

Viral Jokes in Hindi: सारी उलझनों से दूर रहने में और खूब हंसने-हंसाने का माहौल बनाए रखने में चुटकुले अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए हम लेकर आए हैं एक से बढ़कर एक ठहाकेदार चुटकुले...

1) बॉस: छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें ?
कर्मचारी: सर लेकर देखनी है...कैसी लगती है ?

2) बब्लू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया...
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ बिताए.
बब्लू: बस अंकल इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं...

Advertisement

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) रमेश: इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो  ?
सुरेश: जानते हो कल रात को आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई.
रमेश: तो इसमें क्या हुआ ?
सुरेश: सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं...

4) एक पत्नी अपने पति को पीट रही थी ,तो सास ने वजह पूछी...  
सास: इसे क्यों बेवजह कूट रही है ?
पत्नी: इनके लिए आयुर्वेदिक दवाई लाई हूं और वैद्यजी ने कहा था कि अच्छे से कूट देना...

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement