पत्नी ने तारों को देखकर कहीं ये मजेदार बात, पति का जवाब सुनकर लगा झटका! पढ़िए धमाकेदार Jokes

हंसने-मुस्कुराने से मन और दिमाग दोनों फ्रेश रहते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुलकर हंसने का समय भी नहीं होता. ऐसे में आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लाए हैं कुछ मजेदार वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

> पत्नी तारों को देखकर पति से बोली - वो कौन सी चीज है, जो तुम रोज देख सकते हो, पर ला नहीं सकते?
पति ने तपाक से जवाब दिया- पड़ोसन...!

 

> बॉयफ्रेंड- तुम बहुत बदल गई हो।
गर्लफ्रेंड- तुम भी तो पहले Whatsapp पर "Hi" बोलते थे, अब सिर्फ "?" भेजते हो!

 

> गोलू- मम्मी, आज स्कूल में सब मेरा मजाक उड़ा रहे थे.
मम्मी- क्यों बेटा?
गोलू- क्योंकि मैंने स्कूल बैग की जगह राशन का थैला उठा लिया था!!!

Advertisement

 

> गांव की लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>प्रोफेसर ने हिंदी क्लास मैं पूछा – गाली की परिभाषा बताओ ..?
स्टूडेंट बोला – अत्यधिक क्रोध
आने पर शारीरिक
रूप से हिंसा न करते हुए, मौखिक
रूप से की गई हिंसात्मक
कार्यवाही के लिए चुने गए
शब्दों का समूह , जिसके उच्चारण के
पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव
होता हैं, उसे हम गाली कहते हैं !!
प्रोफेसर- आपके चरण कहां हैं प्रभु

 

>पत्नी- सुनिए, अगर मैं खो जाऊं तो आप क्या करेंगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा.
पत्नी (खुश होकर)- क्या लिखवाओगे?
पति- 'जो चीज बिना बोले परेशान करती थी, अब जाकर सुकून दे गई' !
 

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »