कोई जुगाड़, सोर्स नहीं चाहिए... AIIMS में ऐसे मिलता है डॉक्टर का अपॉइमेंट!

अगर आप एम्स में इलाज करवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. तो जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है?

Advertisement
एम्स में ऑनलाइन माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. (Photo: PTI) एम्स में ऑनलाइन माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स बेहतर इलाज और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है. लेकिन, जब भी दिल्ली एम्स में इलाज की बात होती है तो लोग जुगाड़ निकालने की बात कहते हैं. हर कोई चाहता है कि कोई जुगाड़ लग जाए तो वो वहां इलाज करवा सके.

लेकिन, आप एम्स में बिना किसी जुगाड़ या सोर्स के भी इलाज करवा सकते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि दिल्ली एम्स में इलाज का क्या प्रोसेस है और वहां डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कैसे मिलता है?

Advertisement

आप एम्स में आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और तय समय के हिसाब से बिना लाइनों में लगे सीधे डॉक्टर से मुलाकात कर सकते हैं. इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद कुछ प्रोसेस पूरा करके आपको अपॉइंटमेंट मिल जाएगा. 

क्या है पूरा प्रोसेस?

एम्स में अपॉइंटमेंट के लिए ओआरएस पोर्टल पर जाना होगा, जिसका पता है- ors.gov.in.
इसके बाद यहां Book Appointment पर क्लिक करें. 
यहां आप जिस एम्स में अपॉइंटमेंट चाहिए, उसको सेलेक्ट करें. 
यहां आपको अपॉइंटमेंट में New Appointment पर क्लिक करना होगा और पहले दिखा चुके हैं तो Follow UP Appointment पर क्लिक करना होगा. 

नए अपॉइंटमेंट पर क्लिक करने के बाद कहां दिखाना है, उस पर क्लिक करना होगा. इसमें बीमारी के हिसाब से डिपार्टमेंट चुनना होगा. 
मेन कैंपस की ओपीडी में दिखाने के लिए Main Hospital, Rajkumari Amrit Kaur (RAK) Out Patient Department सेलेक्ट करना होगा.
या बीमारी के हिसाब से दूसरा डिपार्टमेंट सेलेक्ट करें. 
फिर मांगी गई जानकारी भरें और अपॉइंटमेंट ले लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement