कारीगर करवा देंगे नुकसान, 2 मंजिला घर के लिए खरीदें ये वाला सरिया!

जब भी ग्राउंड फ्लोर से ऊपर कंस्ट्रक्शन की बारी आती है. तब सरिया का इस्तेमाल भी सोच समझ कर करना चाहिए. क्योंकि घर की ऊंचाई बढ़ने पर हर तरह का सरिया इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर कोई ठेकेदार या मिस्त्री ऐसा कर रहा है तो आगे चलकर घर कमजोर हो सकता है.

Advertisement
दो मंजिला घर बनाने में सोच- समझकर बेहतर सरिया का ही इस्तेमाल करना चाहिए (Photo - AI Generated) दो मंजिला घर बनाने में सोच- समझकर बेहतर सरिया का ही इस्तेमाल करना चाहिए (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

दो मंजिला घर बनाने जा रहे हैं तो इसमें इस्तेमाल होने वाले सरिया के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए. क्योंकि, अगर सही क्वालिटी का सरिया दो स्टोरी घरों में इस्तेमाल नहीं हुआ तो मकान हमेशा के लिए कमजोर हो सकता है. 

2 मंजिला यानी ग्राउंड पर फर्स्ट फ्लोर वाले घर बनाने के लिए हमेशा Fe 500 या Fe 550D ग्रेड के TMT सरिया का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.  अक्सर कांट्रैक्टर या मिस्त्री अपने फायदे या कम जानकारी के कारण गलत मोटाई या लोकल क्वालिटी का सरिया मंगा लेते हैं. इससे भविष्य में घर की दीवारों में दरारें आने और छत लटकने का खतरा रहता है.

Advertisement

2 मंजिला मकान को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए सरिया का सही चुनाव और सही थिकनेस की जानकारी होना बेहद जरूरी है. चलिए ऐसे में समझते हैं कि Fe 500 या Fe 550D ग्रेड सरिया क्या होता है और क्यों दो मंजिला घर बनाने में इसका ही इस्तेमाल होना चाहिए.

किस तरह का सरिया होगा सही
Fe 500 और Fe 550D स्टील की मजबूती और लचीलेपन यानी डक्टिलिटी के ग्रेड को दिखाता हैं.  Fe 500 का मतलब, 'Fe' से लोहा है और '500' सरिया की न्यूनतम यील्ड स्ट्रेंथ को दिखाता हैं. यानी इसकी पकड़ और मजबूती कितनी है. इस स्ट्रेंथ वाली छड़ दो मंजिला इमारत बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें पर्याप्त मजबूती के साथ-साथ अच्छा लचीलापन होता है. 

आमतौर पर हम जो एक या दो मंजिला मकान बनाते हैं. उनमें पिलर, प्लिंथ बीम, आरसीसी में Fe 500 टीएमटी बार का ही इस्तेमाल किया जाता है. वहीं Fe 500D  सरिया में D का भी खास मतलब होता है. यह स्टील के डक्टाइल ग्रेड को दिखाता है. Fe 550D सरिया में डक्टिलिटी यानी  लचीलापन ज़्यादा होता है. 

Advertisement

यह भूकंप के झटकों को आसानी से झेल जाता है. इसलिए दो मंजिला इमारत बनाने में ऊपर वाले हिस्से का निर्माण Fe550 D रीबार का ही इस्तेमाल बेहतर होता है. ऊपर के स्ट्रक्चर को ज्यादा मजबूती के साथ यह हर परिस्थिति में स्थिर रखता है.  क्योंकि ज्यादा डक्टिलिटी वाला सरिया का इस्तेमाल से स्टील टूटने से पहले ज़्यादा खिंच या मुड़ सकता है. 

इसलिए ज्यादा डक्टिलिटी की जरूरत होती है, तो ऐसे में फर्स्ट फ्लोर में RCC के लिए आमतौर पर Fe 550D का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि Fe 550D ज्यादा मजबूती के साथ-साथ बेहतर डक्टिलिटी भी देता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »