Advertisement

इन्फॉर्मेशन

जूते के डिब्बे में ये छोटी सी पुड़िया क्यों डाली जाती है?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST
  • 1/7

जब भी हम नई चप्पल या जूते खरीदते हैं, तो डिब्बा खोलते ही अंदर एक छोटी सी पुड़िया जरूर दिखती है. अक्सर लोग उसे बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह पुड़िया आखिर क्यों रखी जाती है? दरअसल, यह कोई बेकार चीज नहीं होती, बल्कि जूतों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होती है.
 

  • 2/7

इस छोटी सी पुड़िया के अंदर सिलिका जेल नाम का पदार्थ भरा होता है. यह एक खास तरह का सूखा पदार्थ होता है, जिसका काम आसपास की नमी यानी मॉइस्चर को सोखना होता है. जब जूते फैक्ट्री से बनकर डिब्बे में पैक किए जाते हैं, तब उनके अंदर या आसपास थोड़ी नमी रह सकती ह. अगर यह नमी बनी रहे, तो जूते खराब हो सकते हैं.

  • 3/7

खासतौर पर चमड़े के जूते नमी को बहुत जल्दी सोख लेते हैं. अगर उनमें नमी ज्यादा हो जाए, तो उनमें फंगस लग सकती है, बदबू आने लगती है और जूते जल्दी खराब हो जाते हैं. इसी परेशानी से बचाने के लिए जूते के डिब्बे में सिलिका जेल की पुड़िया रखी जाती है.

Advertisement
  • 4/7

सिलिका जेल के छोटे-छोटे दाने बहुत खास होते हैं. इनमें बेहद बारीक छेद होते हैं, जो हवा में मौजूद पानी की बूंदों को अपनी तरफ खींच लेते हैं और अपने अंदर रोक लेते हैं. इस तरह डिब्बे के अंदर का माहौल सूखा बना रहता है और जूते सुरक्षित रहते हैं.

  • 5/7

सिर्फ जूतों में ही नहीं, बल्कि आपको यह पुड़िया कई और चीजों के डिब्बों में भी मिलती है, जैसे कि बैग, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयां आदि. हर जगह इसका काम एक ही होता है- नमी से बचाना.

  • 6/7

ध्यान रखने वाली एक जरूरी बात यह है कि इस पुड़िया को खोलकर खाना या बच्चों के हाथ में देना खतरनाक हो सकता है. इसके ऊपर अक्सर Do Not Eat लिखा होता है, क्योंकि यह खाने के लिए नहीं होती.
 

Advertisement
  • 7/7

तो अगली बार जब आप नए जूते खरीदें और डिब्बे में यह छोटी सी पुड़िया देखें, तो समझ जाइए कि यह आपके जूतों की सुरक्षा के लिए रखी गई है. यह छोटी सी चीज आपके जूतों को लंबे समय तक खराब होने से बचाने में बड़ी भूमिका निभाती है.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement