Advertisement

इन्फॉर्मेशन

3000 दांत होने के बाद भी क्यों खाना चबा नहीं पाते मगरमच्छ?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST
  • 1/10

मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और ताकतवर शिकारी जीवों में से एक हैं. उनका मजबूत शरीर, तेज जबड़े और नुकीले दांत उन्हें एक बेहतरीन शिकारी बनाते हैं. बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर मगरमच्छ के कितने दांत होते हैं और वह उसका इस्तेमाल कैसे करता है. चलिए जानते हैं.
 

  • 2/10

एक मगरमच्छ के मुंह में आमतौर पर लगभग 80 दांत होते हैं. ये दांत कोन के आकार के होते हैं. इंसानों की तरह मगरमच्छ के मुंह में खाना चबाने वाले दांत नहीं होते. यही वजह है कि वह अपने शिकार को चबाकर नहीं खाता, बल्कि बड़े-बड़े टुकड़ों या कभी-कभी पूरे शिकार को ही निगल जाता है.
 

  • 3/10

मगरमच्छ के दांतों की एक खास बात यह है कि अगर उसका कोई दांत टूट जाए या गिर जाए तो उसकी जगह नया दांत उग आता है. यह प्रक्रिया उसके पूरे लाइफ टाइम में चलती रहती है. वैज्ञानिकों के अनुसार एक मगरमच्छ अपनी जिंदगी में करीब 2,000 से 3,000 दांत खो सकता है और उनकी जगह नए दांत आते रहते हैं. यही कारण है कि उसके दांत हमेशा मजबूत बने रहते हैं.

Advertisement
  • 4/10

मगरमच्छ के रिश्तेदार घड़ियाल के दांत भी काफी दिलचस्प होते हैं. घड़ियाल के मुंह में लगभग 74 से 80 दांत होते हैं. उसका मुंह मगरमच्छ की तुलना में ज्यादा चौड़ा होता है और उसके दांत ऊपर और नीचे दोनों जबड़ों में लगे होते हैं. उसके अधिकांश दांत लगभग एक जैसे दिखते हैं, लेकिन सामने की ओर चौथा दांत बाकी दांतों से बड़ा होता है. यह दांत शिकार को मजबूती से पकड़ने में मदद करता है.
 

  • 5/10

अब सवाल यह है कि मगरमच्छ अपने दांतों का इस्तेमाल किस काम के लिए करता है? बहुत से लोग सोचते हैं कि मगरमच्छ अपने दांतों से खाना चबाता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. उसके दांत मुख्य रूप से शिकार को पकड़ने और उसे भागने से रोकने के लिए बने होते हैं. ये दांत दिखने में बेहद तेज लगते हैं, लेकिन वास्तव में ये ज्यादा काटने या चीरने के लिए नहीं होते.

  • 6/10

मगरमच्छ अक्सर मछलियों, पक्षियों और छोटे जानवरों का शिकार करता है. वह पानी में छिपकर अपने शिकार का इंतजार करता है. जैसे ही कोई जानवर उसके पास आता है, वह अचानक हमला कर देता है और अपने मजबूत जबड़े से उसे पकड़ लेता है. एक बार अगर कोई शिकार मगरमच्छ के मुंह में फंस जाए, तो उसका बच निकलना लगभग नामुमकिन होता है.
 

Advertisement
  • 7/10

मगरमच्छ के गोल और मजबूत दांत शिकार को कसकर पकड़कर रखते हैं. वे शिकार को काटने की बजाय उसे जकड़ने का काम करते हैं. इसके बाद मगरमच्छ अपनी जबरदस्त जबड़े की ताकत का इस्तेमाल करता है. उसकी काटने की शक्ति दुनिया के सबसे शक्तिशाली जीवों में गिनी जाती है. इसी ताकत के कारण वह बड़े से बड़े शिकार को भी आसानी से काबू कर लेता है.

  • 8/10

मगरमच्छ भोजन को चबा नहीं सकता, इसलिए वह अक्सर छोटे शिकार को पूरा निगल जाता है. यदि शिकार बड़ा हो, तो वह उसे झटके देकर छोटे टुकड़ों में बांटने की कोशिश करता है और फिर निगल लेता है.
 

  • 9/10

कुल मिलाकर, मगरमच्छ के लगभग 80 दांत होते हैं और ये दांत भोजन चबाने के लिए नहीं बल्कि शिकार को पकड़ने और मजबूती से जकड़ने के लिए बने होते हैं. 
 

Advertisement
  • 10/10

टूटे हुए दांतों की जगह नए दांत आने की क्षमता और बेहद शक्तिशाली जबड़े उसे प्रकृति के सबसे सफल शिकारी जीवों में शामिल करते हैं.

Advertisement
Advertisement