केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत बढ़ सकती है. डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार के लॉकर से बेनामी संपत्ति के कागजात मिले. सीबीआई की टीम ने डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर छापेमारी की. डॉक्टर ऋषि राज के घर से 41 चेक बुक और तीन संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को फंसा रही है.