उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा और मारपीट के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री पद पर रहते हुए खुद अपने घर में उत्पीड़न का शिकार होने का दावा करके उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. रेखा आर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा की. इस वीडियो में वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आईं और उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई.