उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जोशीमठ में बदरीनाथ से फाटा जाते वक्त एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चाई गांव में क्रैश हुआ. हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच तीर्थयात्री शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं.