देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में इस वक्त भारी बारिश जारी है.. लगातार हो रही बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर आ गई है, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पानी भर गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है.