उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जौड़ी गांव के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसूरी रोड पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद फॉर्च्यूनर के बीच हाई-स्पीड पीछा चल रहा था, जिस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इसी दौरान एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में जा लगी. देखें रिपोर्ट.