उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू, तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किल

उत्तराखंड के जंगल पिछले कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं. जंगल में लगी आग इतनी भीषण है जिसे बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है. आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

Advertisement
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू (फोटो आशुतोष मिश्रा ) उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू (फोटो आशुतोष मिश्रा )

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST
  • 40 से ज्यादा जगहों पर लगी है आग
  • हालात का जायजा लेने पौड़ी पहुंचे CM
  • दमकल विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के जंगल पिछले कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं. जंगल में लगी आग इतनी भीषण है जिसे बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है. आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं. कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा जगहों पर आग लगी हुई है. आग की विभीषिका कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा तीव्र है. नैनीताल जिले के कई इलाकों में आग की लपटें जंगल को जला रही हैं. आजतक की टीम नैनीताल जिले के कई इलाकों तक पहुंची, जहां जंगल में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. उत्तराखंड में जो जिले सबसे ज्यादा आगजनी से प्रभावित हैं, उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर जिले शामिल हैं. 

Advertisement

हवा की रफ्तार बनी बाधक 
भीमताल इलाके के पास पहाड़ियों में दावानल चारों ओर फैल रहा है और हवा की रफ्तार आग को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है. आज तक संवाददाता ने भीमताल इलाके की पहाड़ियों का जायजा लिया, जहां आग बेकाबू हो रही है. माना जा रहा है कि बीते साल कम बरसात के चलते इस बार आग की घटनाएं अप्रैल महीने से ही शुरू हो गईं, क्योंकि जमीन पर गिरी पत्तियों में नमी नहीं थी, जिससे वह जल्दी ही आग पकड़ने लगी हैं.  

हेलिकॉप्टर किए गए तैनात 
भारतीय वायुसेना के एक-एक हेलिकॉप्टर कुमाऊं और गढ़वाल इलाकों में लगी जंगलों की आग बुझाएंगे. कुमाऊं के लिए तैनात किया गया हेलिकॉप्टर भीमताल सरोवर से पानी भरेगा और आसपास के जंगलों की आग बुझएगा. भीमताल के आगे भवाली इलाके के पास भी आग की लपटें भयंकर हैं. सूखी झाड़ियां और पत्तों का ढेर धू-धूकर जल रहा है. कई हेक्टेयर में जंगल लपटों का शिकार हो रहे हैं. सोमवार की दोपहर को दमकल विभाग की ओर से रामगढ़ के आसपास आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होते होते हवा की तेज रफ्तार के चलते लपटें एक बार फिर बढ़ने लगीं. 

Advertisement

सीएम पहुंचे पौड़ी में 
आग की भीषण लपटें बागेश्वर रेंज में भी देखी गईं. साथ ही रुद्रप्रयाग इलाके में केदारघाटी में भी आग की घटनाएं सामने आई हैं. हालात का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार को पौड़ी इलाके में पहुंचे. हजारों की संख्या में फायर विभाग कर्मियों को आग बुझाने के मिशन पर लगाया गया है. जल्द ही एनडीआरएफ की कंपनियों को भी आग बुझाने के महा मिशन पर लगाया जा सकता है. मंगलवार को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर भी इस मिशन पर रवाना होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »