उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंच मंत्री चंदन रामदास का हाल जाना.

Advertisement
गोपेश्वर (चमोली) में गोपीनाथ मंदिर में दर्शन करते चंदन राम दास- फाइल फोटो गोपेश्वर (चमोली) में गोपीनाथ मंदिर में दर्शन करते चंदन राम दास- फाइल फोटो

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 16 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जाना हाल
  • अचानक बिगड़ी तबीयत

बुधवार को विधान सभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया. हालांकि दून हॉस्पिटल में हृदय विशेषज्ञ न होने के कारण उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. 

दून हॉस्पिटल के डॉक्टर खत्री ने बताया की "चारधाम में हो रही मौतों को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसके चलते दून मेडिकल कॉलेज में ह्रदिय विशेषज्ञ अमर उपाध्याय को भी चारधाम के लिए भेजा गया था. हालांकि दून हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पिसी पंत और डॉक्टर अनुराग ने मंत्री चंदन रामदास को देखा और ईसीजी में गड़बड़ी होने पर मैक्स रेफेर कर दिया."

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंच मंत्री चंदन रामदास का हाल जाना. इसके बाद स्वास्थ मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे.

वहीं मंत्री चंदन रामदास की हालत बिगड़ने पर दून अस्पताल से मैक्स अस्पताल रेफ़र किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, "प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार है. कार्डियोलॉजिस्ट की कमी है, यह बहुत दयनीय स्थिति है."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement