मानसरोवर यात्रा: खराब मौसम के चलते हवाई मार्ग से ले जाए गए श्रद्धालु

मानसरोवर यात्रा शुरु हो चुकी है. ऐसे में खराब मौसम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी चुनौती है. भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टरों की मदद से तीर्थयात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही है.

Advertisement
मानसरोवर कैलाश मानसरोवर कैलाश

संदीप कुमार सिंह

  • ,
  • 18 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

मानसरोवर यात्रा शुरू हो चुकी है. ऐसे में खराब मौसम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी चुनौती है. भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टरों की मदद से तीर्थयात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही है. दूसरे जत्थे में शामिल 57 तीर्थयात्रियों को आज सुबह वायुसेना के नैनी सैनी हवाईपट्टी से गूंजी आधार शिविर ले जाया गया. खराब मौसम की आशंका और दुरूह ट्रेक से बचने के लिए ऐसा किया गया.

Advertisement

के जिला मेजिस्ट्रेट सी रविशंकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना के चार हेलिकॉप्टर आज सुबह करीब सात बजे को लेकर गूंजी पहुंचे. उन्होंने बताया कि लखनपुर से गूंजी के बीच का ट्रेकिंग का मार्ग ठीक है लेकिन खराब मौसम की आशंका के कारण हवाई यात्रा की सुविधा श्रद्धालुओं को दी गई. जिससे वो अपने बचे वक्त का इस्तेमाल नाभी और ऊंचाई पर स्थित अन्य गांवों में होमस्टे की सुविधा का आनंद उठाने के लिए कर सकेंगे.

अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कल शाम के रास्ते यात्रा की नोडल एजेंसी पिथौरागढ़ टूरिस्ट रेस्ट सेंटर ऑफ कुमाऊं मंडल विकास निगम तक पहुंचा. लखनपुर से गूंजी के बीच के 18 किमी के ट्रेक की सीधी चढ़ाई होने से यह मुश्किल है. धारचुला के एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि इन दिनों ऊंचे स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement