नकली सोने से ज्वैलर्स को लगाते थे लाखों की चपत, पौड़ी पुलिस ने 3 शातिर ठगों को दबोचा

पौड़ी पुलिस ने नकली सोने के जरिए ज्वैलर्स से ठगी करने वाले राजस्थान के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये नकद और चार सोने की चेन बरामद हुई हैं, जबकि एक आरोपी फरार है. गिरोह पहले असली सोना गिरवी रखकर ज्वैलर्स का भरोसा जीतता था, फिर नकली आभूषण देकर लाखों रुपये और असली ज्वैलरी ठग लेता था.

Advertisement
पुलिस गिरफ्तार में आरोपी ठग. (photo: ITG) पुलिस गिरफ्तार में आरोपी ठग. (photo: ITG)

विकास वर्मा

  • पौड़ी गढ़वाल,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

पौड़ी पुलिस ने नकली सोने के जरिए ज्वैलर्स से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान निवासी तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये नगद और 4 सोने की चेन बरामद की गई है. जबकि एक वांछित आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को जौनपुर, कोटद्वार निवासी ज्वैलर विभाष अग्रवाल ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement

शिकायत में बताया गया कि 22 मार्च 2026 को रघुवीर नामक व्यक्ति आर्थिक तंगी का हवाला देकर एक अंगूठी गिरवी रखकर 25 हजार रुपये उधार ले गया था. कुछ समय बाद उसने पैसे लौटाकर अंगूठी वापस ले ली, जिससे ज्वैलर का उस पर विश्वास बन गया. इसके बाद 6 जुलाई 2026 को रघुवीर अपने एक साथी के साथ फिर दुकान पर पहुंचा और पुत्री के विवाह के लिए धन की आवश्यकता बताई.

उसने कुछ सोने के पेंडल देकर बदले में तैयार आभूषण और 8 लाख रुपये नगद मांगे. पूर्व में कई बार लेन-देन होने के कारण ज्वैलर ने विश्वास में आकर उसे आभूषण और नगद राशि दे दी. बाद में जांच कराने पर पता चला कि दिए गए आभूषण नकली थे. ज्वैलर ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला. इस पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 158/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया.

Advertisement

170 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी अस्मिता मंमगाई और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया.

पुलिस ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि आरोपी बस से कोटद्वार आए थे और घटना के बाद नजीबाबाद चले गए थे. लगातार सर्विलांस, पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में रघुवीर नायक (50 वर्ष), निवासी पृथ्वीपुरा खेड़ा, जिला अलवर, राजस्थान,  विक्रम भोपा (35 वर्ष), निवासी पृथ्वीपुरा खेड़ा, जिला अलवर, राजस्थान, बलवीर नायक (30 वर्ष), निवासी पृथ्वीपुरा खेड़ा, जिला अलवर, राजस्थान शामिल हैं. वहीं, नीरज पुत्र हजारी भोपा निवासी पृथ्वीपुरा खेड़ा, जिला अलवर, राजस्थान अभी वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

आरोपियों के पास 6 लाख रुपये समेत ये चीजें हुईं बरामद
आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये नगद, 4 पीली धातु (सोने) की चेन बरामद हुई है. इस धातु से आरोपी ने ठगी की थी. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान की घुमंतू जाति से हैं और सुनियोजित तरीके से विभिन्न स्थानों पर ज्वैलर्स को निशाना बनाते थे. पहले वे असली सोने की ज्वैलरी गिरवी रखकर समय-समय पर ब्याज सहित उसे छुड़ाते थे.
 
5-6 बार ऐसा करने के बाद जब ज्वैलर्स का विश्वास जीत लेते थे, तब सोने की परत चढ़े नकली आभूषण गिरवी रखकर उसके बदले 60-70 प्रतिशत मूल्य की असली सोने की ज्वैलरी ले लेते थे और मोबाइल फोन बंद कर फरार हो जाते थे. पुलिस के अनुसार आरोपी कलालघाटी क्षेत्र के एक अन्य ज्वैलर को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »