मैदान में पारा हाई, नैनीताल में राहत...वीकेंड से पहले ही होटल-होम स्टे फुल

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है. हालांकि नैनीताल का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं. नैनी झील, मॉल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ है.

Advertisement
नैनीताल का मौसम सुहावना बना हुआ है. (File Photo: ITG) नैनीताल का मौसम सुहावना बना हुआ है. (File Photo: ITG)

लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने 18 से 22 मई के बीच देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले के कई इलाकों में तापमान में भारी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है. कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. लेकिन इसी भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत दे रहा है.

Advertisement

सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम हुआ सुहावना 
नैनीताल में सरोवर नगरी का मौसम सुहावना बना हुआ है. जहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मैदानी इलाकों में तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोग अब पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच नैनीताल का मौसम इन दिनों पर्यटकों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.

नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़. (Photo: Screengrabs)

होटल, होम-स्टे फुल
यहां सुबह-शाम ठंडी हवाएं, हल्की ठंडक और बादलों की आवाजाही पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है. नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू, टिफिन टॉप, केव गार्डन और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे लगभग फुल चल रहे हैं. सप्ताहांत से पहले ही शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ गया है. पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं.

Advertisement

होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. जिससे पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है. सीजन काफी अच्छा चल रहा है. मौसम सुहावना होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और होटल बुकिंग लगातार बढ़ रही है. हालांकि पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के चलते शहर में जाम और पार्किंग की समस्या भी सामने आने लगी है.

आने वाले समय में और बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. पुलिस और प्रशासन लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचने की अपील कर रहे हैं. एक तरफ जहां मैदानों में गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है, वहीं नैनीताल का सुहावना मौसम पर्यटकों को राहत और सुकून दे रहा है. यही वजह है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »