देहरादून में मिलावटी कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से देहरादून में 100 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. 66 मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल और 44 मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ मरीजों की हालत रविवार रात बिगड़ गई. सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को उचित उपचार मिले.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 31 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

देहरादून में मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से 100 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. इनमें से 66 मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल और 44 को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 66 मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल और 44 मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ मरीजों की हालत रविवार रात बिगड़ गई, जबकि कुछ को सोमवार सुबह अस्पताल लाया गया. हालांकि, सभी मरीज अब स्थिर हैं और घबराने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

सहारनपुर से आया था कुट्टू का आटा
 
शुरुआती जांच में पता चला कि मिलावटी कुट्टू का आटा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लाया गया था. मरीजों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उन 22 दुकानों की पहचान की, जहां से यह आटा खरीदा गया था. इन दुकानों को सील कर दिया गया है और सभी खाद्य सामग्री जब्त कर ली गई है. दुकानदारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मरीजों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को उचित उपचार मिले. साथ ही, जरूरत पड़ने पर अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने को भी कहा है. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को इस पूरे मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »