उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, पहाड़ से नीचे गिरी SUV, 5 लोगों की मौत

स्थानीय लोगों और राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद एसयूवी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य को गाड़ी के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां दो और घायलों ने दम तोड़ दिया. हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं.

Advertisement
उत्तराखंड के मसूरी रोड पर एक एंडेवर एसयूवी पहाड़ से नीचे गिर गई. (फोटो: आजतक) उत्तराखंड के मसूरी रोड पर एक एंडेवर एसयूवी पहाड़ से नीचे गिर गई. (फोटो: आजतक)

सागर शर्मा

  • देहरादून,
  • 04 मई 2024,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मसूरी-देहरादून रोड पर झड़ीपानी के निकट एक फोर्ड एंडेवर एसयूवी अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई. गाड़ी में चार युवकों और दो युवतियों समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई और 1 युवती गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है.

स्थानीय लोगों और राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक चूनाखाल-झाड़ीपानी मार्ग पर कमल कॉटेज के पास शनिवार सुबह 5 बजे के करीब एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे सड़क पर गिर गई.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गाड़ी ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर आकर उल्टी गिरी, जिसमें छह लोग सवार थे. सभी देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद एसयूवी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य को गाड़ी के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां दो और घायलों ने दम तोड़ दिया. हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं. मसूरी फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया.

पुलिस ने बताया कि दो युवतियों को गाड़ी के मलबे से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उनमें से एक को बचाया नहीं जा सका. हादसे में जान गंवाने वाले सभी 5 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजे गए. मसूरी पुलिस सभी के पहचान की कोशिश कर रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये सभी देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे. देहरादून वापस लौटते समय यह हादसा हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »