CM बनने के बाद पहली बार दफ्तर पहुंचे तीरथ सिंह रावत, पूजा-पाठ से की शुरुआत

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत आज पहली बार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने ऑफिस पहुंचने पर विधि पूर्वक पूजा-पाठ किया.

Advertisement
सीएम तीरथ सिंह रावत सीएम तीरथ सिंह रावत

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 14 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया पूजा पाठ
  • सीएम बनने के बाद रविवार को सचिवालय पहुंचे
  • तीरथ सिंह रावत के संग पत्नी भी रहीं मौजूद

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत आज पहली बार सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऑफिस पहुंचने पर विधि पूर्वक पूजा-पाठ किया. 

तीरथ सिंह रावत के संग उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. मुख्यमंत्री ने पूजा-पाठ करने के बाद वह सीएम की कुर्सी पर बैठे. कुर्सी पर बैठने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

Advertisement
कार्यालय में पूजापाठ

बता दें कि तमाम विधायकों के असंतोष जाहिर करने पर बीजेपी ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत को लाने का फैसला किया था. पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह को सीएम बनाने का फैसला किया था.

कार्यालय पहुंच किया पूजापाठ

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार साल पूरा करने के ठीक पहले ही सीएम की कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर उत्तराखंड की सत्ता संभाली.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »