चारधाम यात्रा 2026: 5.46 लाख श्रद्धालु पहुंचे, केदारनाथ धाम बना सबसे बड़ा आस्था केंद्र

चारधाम यात्रा में अब तक 5 लाख 46 हजार 614 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 2 लाख 61 हजार 771 भक्त पहुंचे. यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में 80 हजार से ज्यादा, जबकि बद्रीनाथ धाम में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे. 19 अप्रैल से अब तक 87 हजार वाहन आए और स्वास्थ्य कारणों से 19 मौतें दर्ज हुईं.

Advertisement
स्वास्थ्य कारणों से 19 मौतें.(File Photo: ITG) स्वास्थ्य कारणों से 19 मौतें.(File Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

चारधाम यात्रा के लेकर में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. 1 मई 2026 को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 5 लाख 46 हजार 614 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं. यात्रा के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, जिससे उत्तराखंड के तीर्थ मार्गों पर लगातार भीड़ बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, यमुनोत्री धाम में आज 8 हजार 110 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे यहां कुल संख्या बढ़कर 80 हजार 335 हो गई है. वहीं, गंगोत्री धाम में आज 7 हजार 805 श्रद्धालु पहुंचे और अब तक 80 हजार 299 यात्री दर्शन कर चुके हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सुरक्षा में कोई समझौता नहीं...', चारधाम यात्रा को लेकर बद्रीनाथ पुलिस ने चलाया मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव

सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में दर्ज की गई, जहां आज 17 हजार 129 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. इसके साथ ही केदारनाथ में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख 61 हजार 771 तक पहुंच गई है.

चारों धामों में दर्शन का कुल आंकड़ा

बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं का उत्साह जारी है. यहां आज 16 हजार 044 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 209 हो गई है. चारों धामों में आज कुल 49 हजार 88 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि पिछले दिनों का आंकड़ा 4 लाख 97 हजार 526 था.

इन आंकड़ों के साथ अब तक चारधाम यात्रा 2026 में कुल 5 लाख 46 हजार 614 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. यात्रा के दौरान तीर्थ मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

Advertisement

वाहनों की संख्या और स्वास्थ्य संबंधी मौतें

19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 87 हजार से अधिक वाहन पहुंच चुके हैं. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अब तक 19 लोगों की मौत की खबर है. इनमें सबसे ज्यादा 9 मौतें केदारनाथ क्षेत्र में दर्ज की गई हैं.

प्रशासन यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है, जबकि श्रद्धालुओं का लगातार बढ़ता रुझान यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement