वाराणसी: सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, अचानक बदला कार्यक्रम

सीएम योगी को कोविड पर बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक करके वापस हैलीपैड से पुलिस लाइन जाना था. पुलिस लाइन से सड़क मार्ग के जरिए सर्किट हाउस जाना था. लेकिन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 30 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST
  • एंटीजन जांच के दौरान 3-4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
  • पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पुलिस लाइन हैलीपैड पर लगाई गई थी
  • पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. वाराणसी पुलिस लाइन में कोरोना की एंटीजन जांच के दौरान 3-4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम की सुरक्षा में इन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पुलिस लाइन हैलीपैड पर लगाई गई थी. शायद यही वजह थी कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यक्रम भी अचानक बदल दिए. 

सीएम योगी को कोविड पर बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक करके वापस हैलीपैड से पुलिस लाइन जाना था. पुलिस लाइन से सड़क मार्ग के जरिए सर्किट हाउस जाना था. लेकिन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया और वह सीधे बीएचयू से ही सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे.

Advertisement

शनिवार को बीएचयू पहुंचे योगी आदित्यनाथ

बीएचयू में दो मरीजों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. बीएचयू सेंट्रल ऑफिस में मीटिंग के दौरान सीएम ने सुसाइड को लेकर चर्चा की. बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एसके माथुर के मुताबिक सीएम योगी इसे लापरवाही नहीं बल्कि हादसा मानते हैं. प्रोफेसर ने यह बात सीएम योगी के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कही. 

मीडिया से बातचीत के दौरान बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कोविड पर हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि हम विभिन्न संस्थानों को भी प्रशिक्षित करें. लोगों को भी प्रशिक्षित करें और अपनी सुविधाओं को भी अधिक से अधिक बढ़ाएं. क्रिटिकल केयर की सुविधाओं को और भी बढ़ाने की बात कही गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »