UP में अब नमक घोटाला, मंत्री जय प्रकाश निषाद से पूछताछ की तैयारी में पुलिस

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नमक की सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में भी पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद की संलिप्पतता का शक है. जानकारी इकट्ठा करने के लिए राज्यमंत्री से पुलिस पूछताछ करेगी.

Advertisement
पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद (फाइल फोटो) पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

उत्तर प्रदेश में पशुधन घोटाले के बाद अधिकारियों- मंत्रियों की मिलीभगत से एक और घोटाले की सुगबुगाहट है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नमक की सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में भी पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद की संलिप्पतता का शक है. जानकारी इकट्ठा करने के लिए राज्यमंत्री से पुलिस पूछताछ करेगी.

राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी है. मंत्री से पशुधन फर्जीवाड़े में एसीपी गोमती नगर पूछताछ कर चुकी है. इन दोनों फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी आशीष राय का मंत्री के दफ्तर में काफी आना-जाना था. पुलिस को शक है कि मंत्री को भी इस नए फर्जीवाड़े की जानकारी हो सकती है.

Advertisement

इससे पहले यूपी के पशुपालन विभाग में आटे की सप्लाई के नाम पर ठगी हुई थी. इसमें गुजरात के व्यापारी नरेन्द्र पटेल ने एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसमें पत्रकारों अधिकारियों ने व्यापारी को पशुधन विभाग मे ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपये ठगे थे. पशुपालन विभाग के मामले की जांच के दौरान ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का फर्जीवाड़ा सामने आया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement