गाजियाबाद: कोरोना को मात देकर फिर ड्यूटी पर लौटे जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खुद जिले के मुखिया यानी जिलाधिकारी कोरोना के शिकार हो गए थे. डीएम अजय शंकर पांडे अब कोरोना को मात देकर काम पर लौट आए हैं.

Advertisement
ड्यूटी पर वापस लौटे जिलाधिकारी अजय शंकर ड्यूटी पर वापस लौटे जिलाधिकारी अजय शंकर

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 21 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST
  • गाजियाबाद के डीएम ने कोरोना को दी मात
  • अजय शंकर पांडे 26 दिन बाद हुए ठीक

कोरोना वायरस महामारी ने हर ओर कहर बरपाया हुआ है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खुद जिले के मुखिया यानी जिलाधिकारी कोरोना के शिकार हो गए थे. अब करीब 26 दिन बाद कोरोना को मात देने के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने दोबारा जिले की कमान संभाल ली है. 

अजय शंकर पांडे पिछले महीने 24 अप्रैल को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद उन्हें बुखार हुआ और सांस में लेने की तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कौशांबी के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

हॉस्पिटल में IAS अजय शंकर पांडे को आईसीयू रूम मुहैया कराया गया था लेकिन तबीयत थोड़ा ठीक होने पर जिलाधिकारी ने अपना आईसीयू बेड छोड़ दिया. जिलाधिकारी ने तत्काल आईसीयू बेड किसी और जरूरतमंद को देने के लिए कहा, स्वयं के लिए सिंगल रूम भी मना कर दिया और सेमी प्राइवेट रूम में एक अन्य कोविड पॉजिटिव मरीज के साथ कमरा साझा किया.

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे को इसी महीने की 6 मई 2021 को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से कोविड नेगेटिव होने के साथ ही छुट्टी दे दी गई. ख़ास बात यह रही कि जिलाधिकारी पांडेय इस दौरान भी अपने फोन, वीडियो कॉलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से बैठकें करते रहे. यूं तो जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में GDA के वीसी और आईएएस कृष्णा करुणेश चार्ज संभाल रहे थे लेकिन अस्पताल से भी अजय शंकर पांडे का काम जारी था.

आपको बता दें कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही एडीएम प्रशासन संतोष कुमार वैश्य, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा, अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद ये अधिकारी घर पर उपचार ले रहे थे. जिले के इन अधिकारियों के अलावा जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल, डॉ. कृष्णा, डॉ. संगीता, डॉ. मुकेश, आरपी सिंह, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. मदन लाल भी संक्रमित पाई गई थीं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »