यूपी विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बाद शुरू होना है सत्र

उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा और अन्य करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है (फाइल फोटो-PTI) उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है (फाइल फोटो-PTI)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

  • विधानसभा के 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले
  • करीब 600 कर्मचारियों का हुआ था कोरोना टेस्ट
  • 20 अगस्त से यूपी विधानसभा सत्र होगा शुरू

उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा और अन्य करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था. कोरोना पॉजिटिव मिले विधानसभा के स्टाफ में सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं.

Advertisement

उत्तर प्रेदश विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है. मॉनसून सत्र से पहले सभी विधायकों और विधानसभा के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था. विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन का होगा.

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. विधानसभा के स्पीकर आज विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. इसके बाद 19 अगस्त को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. स्पीकर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन

विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए सदन में विधायकों की सीट के बीच एक सीट का गैप रहेगा. लॉबी एरिया और दर्शक दीर्घा का भी उपयोग किया जाएगा. नियमों के अनुसार 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी है. इसीलिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया है.

Advertisement

विधानसभा सभा स्पीकर का कहना था कि सत्र के दौरान सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के भी इंतजाम किए जाएंगे. हृदय नारायण दीक्षित ने कहा था कि सत्र के दौरान सभी सियासी दलों ने सहयोग करने की बात की है.

संसद सत्र की तैयारी

कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र बुलाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं. संसद में भी सांसदों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा और चैंबर का उपयोग किए जाने की योजना है. संसद सत्र के लिए कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सचिवालय को अगस्त के तीसरे सप्ताह तक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए थे.

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सांसदों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. संसद सत्र के दौरान ऊपरी सदन के सदस्यों के लिए दोनों चैंबर और दर्शक दीर्घा में भी बैठने का इंतजाम किया जा रहा है. चैंबर में 60, दीर्घा में 51 और 132 राज्यसभा सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठाए जाएंगे. लोकसभा सदस्यों के लिए भी कुछ इसी तरह के इंतजाम हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement