UP: माफिया अतीक अहमद से खाली कराई जमीन पर योगी ने किया भूमिपूजन, गरीबों के लिए बनेंगे फ्लैट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) प्रयागराज पहुंच चुके हैं. यहां वह लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम योगी यहां कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ   (File) सीएम योगी आदित्यनाथ (File)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST
  • प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • कई महत्वपूर्ण योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच चुके हैं. यहां वह लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम योगी यहां कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में लूकरगंज कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं. सीएम यहां गरीबों के आवास योजना का भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं. लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से जमीन पिछले साल खाली कराई गई थी. यहां 1731 वर्ग मीटर जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 मंजिला इमारत बनाई जाएगी.

Advertisement

कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रयागराज विकास प्राधिकरण बहुमंजिला आवास बनवाएगा. एक से डेढ़ साल में ये योजना पूरी होगी. भूमिपूजन के बाद सीएम योगी प्रेस मैदान पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी होगा. 157 करोड़ की दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा है.

लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का शिलान्यास

आज लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी व परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी भी आयोजित की गई. 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर पहले डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा की गई, फिर डिफेंस एक्सपो का कार्यक्रम हुआ. पहले जिस डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा हुई थी, उस दिशा में हमारे प्रदेश के सभी 6 नोड में कार्य शुरू हो गए हैं. 19 नवम्बर को ही प्रधानमंत्री ने झांसी में भारत डायनामिक्स यूनिट का शिलान्यास किया था, आज यहां ब्रह्मोस के लिए शिलान्यास हो रहा है.

Advertisement

ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं: योगी

योगी ने कहा कि भारत दुनिया में मैत्रीपूर्ण और करुणा का संदेश देने वाला देश है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे देश की सुरक्षा पर आंच आने देने की छूट देंगे, ऐसा नहीं है. ये नया भारत है. ये किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है.

'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं के साथ लखनऊ दहाड़ भी मारेगा'

योगी ने कहा कि रक्षा सामग्री के लिए कार्य उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहले से ही हो रहा है, लेकिन अब लखनऊ भी इसमें शामिल हो गया है. सीएम ने कहा कि अब मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं के साथ लखनऊ दहाड़ भी मारेगा, ब्रह्मोस मिसाइल भी यहां बनेगी. लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के माध्यम से लखनऊ वासियों को रक्षा से जुड़ने जानने का मौका मिला है. लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी, साथ ही अनुसंधान भी होगा. इसी के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने पिछले साढ़े 4 साल में MSME को बढ़ावा दिया. पहले ये मृतप्राय हो चुका था. कोरोना में लोगों के रोजगार में MSME ने बेहतरीन कार्य किया. लखनऊ ब्रह्मोस जनरेशन नेक्स्ट मिसाइल का उत्पादन करेगा. इस दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »