5 डोज लग चुकीं, 6वीं बुक...मेरठ में BJP नेता के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर बवाल, CMO बोले- हैकिंग हुई

मेरठ के सरधना में राम पाल सिंह बूथ नंबर 79 के भाजपा अध्यक्ष हैं. वे हिंदू युवा वाहिनी के भी नेता हैं. उन्होंने अपना वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया. इस सर्टिफिकेट में दिख रहा है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन की 5 डोज लगाई जा चुकी हैं. जबकि 6वीं डोज शेड्यूल है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं, इस मामले में जांच भी शुरू हो गई है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 20 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST
  • भाजपा बूथ अध्यक्ष के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर बवाल
  • सीएमओ ने जांच के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना में भाजपा के एक नेता के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के सामने आने के बाद बवाल मच गया. इस वैक्सीन सर्टिफिकेट के मुताबिक, भाजपा नेता को वैक्सीन की 5 डोज लग चुकी हैं. जबकि 6वीं के लिए शेड्यूल बुक है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सर्टिफिकेट पर दिख रही जानकारी गलत है और यह मामला किसी साजिश या शरारत का नजर आ रहा है. 

Advertisement

समाचार एजेंसी के मुताबिक, मेरठ के सरधना में राम पाल सिंह बूथ नंबर 79 के भाजपा अध्यक्ष हैं. वे हिंदू युवा वाहिनी के भी नेता हैं. उन्होंने अपना वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया. इस सर्टिफिकेट में दिख रहा है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन की 5 डोज लगाई जा चुकी हैं. जबकि 6वीं डोज शेड्यूल है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं, इस मामले में जांच भी शुरू हो गई है. 

रामपाल सिंह ने दो डोज लगवाईं

राम पाल सिंह का कहना है कि उन्होंने 16 मार्च को पहली और 8 मई को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी. लेकिन जब उन्होंने अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो इसमें 5 डोज दिख रही हैं. जबकि 6वीं के लिए दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक का समय दिखा रहा है.  

Advertisement

'किसी ने हैक किया पोर्टल'

सर्टिफिकेट के मुताबिक रामपाल को तीसरी और चौथी डोज 15 मई, 5वीं डोज 15 सितंबर को लगी है. वहीं, चीफ मेडिकल ऑफिसर अखिलेश मोहन ने कहा, यह पहला केस है, जब किसी को दो डोज से ज्यादा डोज लगी दिख रही हैं. उन्होंने कहा, शुरुआत में यह मामला किसी साजिश या शरारत का नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि कुछ शरारती तत्वों ने पोर्टल को हैक करके ऐसा किया है. उन्होंने कहा, इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »