कुंभ के बहाने 2019 से पहले हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने इलाहाबाद पहुंचे अमित शाह

बीजेपी ने कुंभ के जरिए 2019 की सियासी जंग फतह करने की रणनीति पर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह संगम नगरी इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले के लिए पूजा अर्चना करने के साथ-साथ साधु-संतों के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

Advertisement
इलाहाबाद में संतों के साथ अमित शाह. (फोटो: पंकज श्रीवास्तव) इलाहाबाद में संतों के साथ अमित शाह. (फोटो: पंकज श्रीवास्तव)

कुमार अभिषेक

  • इलाहाबाद,
  • 27 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

बीजेपी कुंभ के सहारे मिशन 2019 को जीतने की कवायद में जुट गई है. इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज संगम नगरी इलाहाबाद दौरे पर पहुंचे हैं. शाह आज कुंभ मेले को लेकर साधु-संतों से चर्चा करेंगे. इसके अलावा राम मंदिर मुद्दे पर भी संतों से चर्चा करने की संभावना है.

जनवरी, 2019 में इलाहाबाद के संगम तट पर लगने वाले कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने के लिए आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. शाह अखाड़ा परिषद के लोगों के साथ मुलाकात और विचार-विमर्श भी करेंगे.

Advertisement

दरअसल बीजेपी अध्यक्ष इस बात को बखूबी समझते हैं कि कुंभ के जरिए देश में हिंदुत्व की हवा को और तेज कर सकते हैं. यही वजह है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी देश के सभी गांवों को कुंभ में आने का निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं.

यूपी के सियासी 'कुंभ' से पहले इलाहाबाद में आयोजित होने वाला यह की एक नई तस्वीर और दिशा तय करेगी. इसी के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बाघम्बरी मठ में संतों के साथ उनकी मीटिंग होगी और हिंदुत्व का रोडमैप तैयार होगा.

शाह अखाड़ा परिषद के साथ भी चर्चा करेंगे. इस बातचीत में का मुद्दा उठा सकते हैं. बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी से चर्चा कर चुके हैं.

Advertisement

अमित शाह इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे जूना अखाड़ा मौजगिरी आश्रम पहुंचे और उन्होंने योग सिद्धि ध्यान केंद्र का शिलान्यास किया. यहां से निकलकर शाह सीधे संगम के पास लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां कुंभ मेले के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने के लिए उन्होंने पूजा-अर्चना की.

बजरंग बली की उपासना करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने मां गंगा की पूजा कर कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिये प्रार्थना की.

बजरंग बली और मां गंगा की पूजा के बाद वो बाघंबरी मठ जाएंगे, यहां वे साधु-संतों के साथ कुंभ को लेकर बैठक करेंगे. कुंभ की चर्चा के बाद वो साधु-संतों के साथ ही भोजन भी कर सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष पौने दो बजे बाघंबरी मठ से सीधे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वो दिल्ली के लिए पास लौट जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »