उन्नाव रेप: सड़क हादसे में नया खुलासा, सपा नेता के बड़े भाई का है ट्रक

एक्सीडेंट करने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है. हादसे के बाद फतेहपुर के जेल रोड पर देवेंद्र पाल के मकान में ताला बंद है.

Advertisement
आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (IANS) आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (IANS)

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 30 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट करने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है. हादसे के बाद फतेहपुर के जेल रोड पर देवेंद्र पाल के मकान में ताला बंद है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र पाल ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तोर गांव के रहने वाले हैं. उनकी तलाश शुरू हो गई है.

Advertisement

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर और आठ अन्य के खिलाफ सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है. इस दुर्घटना में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि इस हादसे में उनकी दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी. आरोपियों पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं.

हादसे में मृत महिलाओं में से एक उन्नाव दुष्कर्म मामले की गवाह थी. दुष्कर्म पीड़िता की मां ने दावा किया कि यह दुर्घटना उनकी बेटी और अन्य को खत्म करने की एक साजिश थी. दरअसल जिस कार में पीड़िता का परिवार जा रहा था, उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. इसके बाद यह मामला एक बड़े विवाद में बदल गया. ट्रक के मालिक, ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

विधायक के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम भी परिवार के सदस्यों से मिलने और फिर पुलिस से दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंची.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »