दो दिन के दौरे पर अमेठी पहुंचीं स्मृति, कहा- जीत का जश्न मनाने आई हूं

सबसे पहले केंद्रीय मंत्री ने तिलोई में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया और इस अस्पताल में किसानों की जमीन लेने की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को डांट लगाई.

Advertisement
अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

मौसमी सिंह / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में दौरा कर रही हैं. इस दौरे में उनके बैक टू बैक कई कार्यक्रम होने हैं. अपने दो दिन के दौरे में स्मृति ईरानी बीजेपी की बंपर जीत की बात को दोहराने और भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी.

जीत का जश्न मनाने आईं स्मृति
स्मृति ने अमेठी में उद्घाटनों की झड़ी लगा दी है. कौशल केंद्र से लेकर ट्रेनिंग कैंप और विद्यालय का उद्घाटन एजेंडे पर है. वहीं श्रम दान और निरीक्षणों की भी फेहरिस्त है. अमेठी में कदम रखते ही स्मृति बोलीं, 'अमेठी में जीत का जश्न मनाने आई हूं.'

Advertisement

अमेठी के लोगों से की मुलाकात
सबसे पहले तिलोई में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया और इस अस्पताल में किसानों की जमीन लेने की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को डांट लगाई. इस जगह से निकलते वक्त पुलिस ने जब अमेठी के लोगों को स्मृति के पास जाने से रोका, तो उन्होंने पुलिस से कहा, 'रहने दो भैया मैं अमेठी में 3 साल से आ रही हूं, सब मुझे जानते हैं इनमें से कोई मुझे गोली मारने वाला नहीं है.'

क्या है स्मृति का कार्यक्रम?
दो दिवसीय अमेठी दौरे के दौरान का कार्यक्रम इस प्रकार है.
08 अप्रैल, 2017
9:30 बजे: तिलोई में 200 बेड के अस्पताल का उद्घाटन
11:00 बजे: आईटीआई गौरा में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन
12:00 बजे: मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय में श्रम दान
02:00 बजे: एनआईओएस स्कूल रामनगर रोड पर ट्रेनिंग कैम्प का उद्घाटन
03:00 बजे: नगर पंचायत अमेठी के सुलभ शौचालय की महिलाओं को चेक वितरण
04:00 बजे: गुंगवाछ के रामदुलारी महाविद्यालय में उद्घाटन
रात्रि विश्राम: एचएल या बीएचएल का गेस्ट हॉउस
09 अप्रैल, 2017
09:00 बजे: टीकरमाफी में उद्घाटन कार्यक्रम
12:00 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान

Advertisement

राहुल गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
2014 में स्मृति ईरानी ने गांधी के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश की थी, तब नरेंद्र मोदी ने भी उनके समर्थन रैली की थी. राहुल गांधी से स्मृति 1 लाख वोटों से हारी तो थीं, पर तब उन्होंने साफ कर दिया था कि वो अमेठी के लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगी. ऐसे में स्मृति की अमेठी को लेकर बरकरार ऊर्जा राहुल गांधी के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »