माया के बंगले में घुसते ही शिवपाल बोले- अखिलेश की हैसियत पता चलेगी

शिवपाल यादव बुद्धवार को अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया. इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया और कहा कि चुनाव में सपा को हैसियत पता चल जाएगी.

Advertisement
गृह प्रवेश के दौरान शिवपाल यादव (फोटो-Aajtak) गृह प्रवेश के दौरान शिवपाल यादव (फोटो-Aajtak)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 17 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

सपा से बगावत कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव बुधवार को अपने नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया. इस बंगले में शिवपाल से पहले मायावती रहती थीं. बुधवार को गृहप्रवेश के दौरान शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. शिवपाल ने आजतक से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा योगदान समाजवादी पार्टी को बनाने में मेरा है. हम ही समाजवादी पार्टी हैं और हम सेकुलर भी हैं.     

Advertisement

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर भड़के शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव को मुझे बीजेपी की बी टीम कहने का कोई अधिकार नहीं है. अभी जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां समाजवादी पार्टी की हैसियत क्या है पता चल जाएगा.

शिवपाल ने कहा,' मैंने मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा बना बनाया है. नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा.

उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बनेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हमारा जलवा दिखेगा.

शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने मुझे सरकारी बंगला देकर कोई मेहरबानी नहीं की है मेरे ऊपर खतरा था एलआईयू की रिपोर्ट थी. मैं 5 बार का विधायक हूं सबसे सीनियर हूं और मुझे छोटा सा फ्लैट दिया गया था. यही वजह है कि मुझे यह बंगाला आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि शासन ने तो हम से नीचे और कम अनुभव वाले लोगों को बड़े-बड़े बंगले दे रखे हैं इसलिए यह आरोप गलत है.

Advertisement

शिवपाल ने कहा कि नवरात्र अच्छा वक्त होता है इसीलिए हम लोगों ने गृह प्रवेश के लिए यह दिन चुना है. ये घर होगा और यहीं पर पार्टी के लोगों से मिलूंगा. उन्होंने कहा, 'मैं सभी दूसरे दलों के ऐसे लोगों को जोड़ रहा हूं जो अपने दलों में उपेक्षित हैं. समाजवादी और गांधीवादी लोगों का एक गठजोड़ बनेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »