सपा सांसद आजम खान की तबीयत क्रिटिकल, कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद आजम खान की तबीयत गंभीर बनी हुई है. उन्हें अब भी कोविड आईसीयू वार्ड में रखा गया है. मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने कहा है कि उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान (फाइल फोटो-PTI) समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान (फाइल फोटो-PTI)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 29 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • आजम खान की तबीयत में नहीं दिख रहा है सुधार
  • ऑक्सीजन सपोर्ट पर सपा नेता, डॉक्टरों की है नजर
  • अब्दुल्ला आजम की कोविड रिपोर्ट निगेटिव

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद आजम खान की तबीयत गंभीर बनी हुई है. वे अब भी कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं. मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने कहा है कि उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है. उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस है. आजम खान के बेटे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है.

डॉक्टर राकेश कपूर ने कहा है कि सपा नेता को 3 से 5 लीटर ऑक्सीजन पर की जरूरत पड़ रही है. बीते दिनों उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस डिटेक्ट हुआ था, साथ ही लंग्स में कैविटी भी पाई गई थी. यही वजह है कि ऑक्सीजन सपोर्ट को 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर करना पड़ा. तबीयत क्रिटिकल होने की वजह से उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा है.

डॉक्टर कपूर का यह भी कहना है कि फाइब्रोसिस रोग फेफड़ों में जख्म और अकड़न की वजह है. इस रोग के चलते शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है. ऑक्सीजन की मात्रा इसीलिए बढ़ाई गई है. उन्हें 3 से 5 लीटर के ऑक्सीजन पर रखा गया है.




ICU वार्ड में एडमिट हैं आजम खान

डॉक्टर कपूर ने कहा है कि कोविड में भर्ती मरीजों का ऑक्सीजन घटता-बढ़ता रहता है, ऐसे में ऑक्सीजन की मात्रा उसी हिसाब से तय होती है. हालांकि अभी 3 से 5 लीटर के बीच उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. आजम खान की स्थिति भले ही क्रिटिकल है, लेकिन डॉक्टरों के नियंत्रण में है. उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

Advertisement

वहीं सपा सांसद आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम की स्थिति ठीक है. उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

1 मई को सीतापुर जेल में हुए थे कोविड पॉजिटिव

आजम खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वे सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे, जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. आजम खान बीते 20 फरवरी 2020 से ही जेल में बंद हैं. उन पर भू माफिया समेत कई संगीन आरोप हैं.

यह भी पढ़ें-
ऑक्सीजन की कमी से उद्योगों की फूलने लगी सांस

लखनऊ: बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए बेटा बना अस्पताल में वार्ड बॉय 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »