CAA हिंसा: SP का ऐलान, मृतकों के परिवार को देंगे 5 लाख की आर्थिक मदद

नए नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान कई लोगों की जान चली गई. वहीं, अब समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि हिंसा में मारे गए सभी पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.

Advertisement
अखिलेश यादव (फाइल फोटो- Aajtak) अखिलेश यादव (फाइल फोटो- Aajtak)

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 05 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

  • CAA हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को सपा देगी मुआवजा
  • अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

नए नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान कई लोगों की जान चली गई.

Advertisement

इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिंसा के दौरान मारे गए मोहम्मद वकील के परिजनों के साथ मुलाकात की. वहीं, समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि हिंसा में मारे गए सभी पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.

समाजवादी पार्टी ने CAA हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आज ऐलान किया है. सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार दोपहर लखनऊ में मोहम्मद वकील के परिजनों से मुलाकात की. बता दें कि पिछले साल 19 दिसंबर को लखनऊ में CAA विरोध के दौरान हुई हिंसा में मोहम्मद वकील की मौत हो गई थी.

वकील के परिवार को कोई मुआवजा नहीं

परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि के दौरान हुई लोगों की मौत को लेकर जांच होनी चाहिए, पुलिस फायरिंग में निर्दोष लोग मारे गए. उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक इंजीनियर को पुलिस वाले ने गोली मार दी और उसके परिवार को मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी गई थी. वहीं, सरकार ने वकील के परिवार को कोई मदद नहीं दी. अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार भेदभाव की राजनीति कर रही है. 

Advertisement

बता दें कि अखिलेश यादव ने वकील के परिवार को चौक इलाके में उनके आवास पर मुलाकात की और 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी. यूपी में पिछले साल 19-21 दिसंबर के बीच CAA विरोध के दौरान हुई हिंसा में 19 लोगों की जान चली गई.  वहीं प्रदर्शन हिंसक होने पर स्थिति को काबू करते हुए कई पुलिस वाले भी घायल हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement