दिल्ली के बाद लखनऊ में दत्तात्रेय होसबाले की संघ नेताओं के साथ बैठक, फेरबदल की आहट तो नहीं?

उत्तर प्रदेश की मौजूदा सियासी स्थिति और भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए बीजेपी और संघ नेताओं के बीच लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है. दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रदेश के संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जो काफी अहम मानी जा रही है. 

Advertisement
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 25 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • दत्तात्रेय होसबाले की संघ नेताओं के बैठक
  • कोरोना से यूपी में बीजेपी गड़बड़ाया समीकरण
  • बीजेपी-संघ की बैठक से क्या कोई बदलाव होगा

उत्तर प्रदेश के 2022 के विधान चुनाव से पूर्व पंचायत चुनाव में औसत प्रदर्शन और कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति से बीजेपी बेहद सतर्क हो गई है. ऐसे में सूबे की मौजूदा सियासी स्थिति और भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए बीजेपी और संघ नेताओं के बीच लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है. दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले प्रदेश के संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जो काफी अहम मानी जा रही है. 

Advertisement

संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले उत्तर प्रदेश आरएसएस के सभी बड़े पदाधिकारी के साथ जियामऊ विश्व संवाद केंद्र में महत्वपूर्ण बैठक कर फीडबैक ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मौजूदा सियासी हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना काल में लगे दाग को छुड़ाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. वहीं, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ पहुंचकर बैठक कर सूबे के सियासी हालात का जायजा ले रहे हैं. 

बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले की अहम बैठक हुई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया. 

Advertisement

संघ के साथ बीजेपी के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक के बाद यूपी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और अब लखनऊ में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में दत्तात्रेय होसबाले कई बैठकें करेंगे. माना जा रहा है कि बीजेपी संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव की आहट के संकेत मिल रहे हैं. 

30 मई तक बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी लखनऊ पहुंचेंगे. महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली में दो दिन तक रहने के दौरान उन्होंने दत्तात्रेय होसबाले से कई दौर की बैठक हुई है. माना जा रहा है कि चुनावी तैयारी के लिए समय की कमी को देखते हुए पार्टी आलाकमान कुछ बड़े फैसले भी ले सकता है.

दरअसल, संघ और बीजेपी नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक के बाद, जिस तरह से दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ पहुंचे और मीटिंग का सिलसिला शुरू हुआ है. इससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है जल्द ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, क्योंकि अभी योगी कैबिनेट में 6 मंत्री पद रिक्त पड़े हैं. चुनावी साल होने के चलते इन्हें जल्द ही भरा जा सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »