प्रियंका गांधी का बीजेपी पर पलटवार- वक्त बताएगा किसका अस्तित्व है और किसका नहीं

प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पलटवार किया. प्रियंका गांधी ने  कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसका अस्तित्व है और किसका नहीं.

Advertisement
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST
  • तैयारी में जुटी है कांग्रेस पार्टीः प्रियंका गांधी
  • अमेठी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का एक तरह से आगाज कर चुकी है. यूपी के दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं तो वहीं नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खींचवाकर उनका उत्साह बढ़ाने की भी कोशिश कर रही हैं. प्रियंका गांधी जिलेवार समीक्षा बैठकें भी करने वाली हैं.

Advertisement

रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद प्रियंका गांधी रविवार की देर शाम अमेठी पहुंचीं. अमेठी पहुंचने के बाद आज तक से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार चुनावी तैयारी में जुटी हुई है. उन्होंने दावा किया कि हमने लगातार चुनावी तैयारी पर फोकस किया है और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार मीटिंग्स की हैं.

बीजेपी की ओर से लगातार कांग्रेस पर हो रहे हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया. प्रियंका गांधी ने  कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसका अस्तित्व है और किसका नहीं. हालांकि, कई सवालों पर प्रियंका गांधी कुछ भी बोलने से बचती भी नजर आईं. सीएम योगी की ओर से अखिलेश यादव को लेकर दिए गए अब्बा जान वाले बयान पर प्रियंका गांधी कुछ भी कहने से बचती नजर आईं.

Advertisement

इससे पहले दो दिन तक लखनऊ में मैराथन बैठकें करती रहीं प्रियंका गांधी ने रायबरेली की सीमा में प्रवेश करते ही चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया. हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ प्रियंका गांधी ने रायबरेली दौरे की शुरुआत की. प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. बता दें कि प्रियंका गांधी की मां और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से ही सांसद हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »